साइकिल रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान का संदेश:स्कूली बच्चों ने पोस्टर-बैनर, तख्तियों के जरिए समझाया लोकतंत्र का महत्व

साइकिल रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान का संदेश:स्कूली बच्चों ने पोस्टर-बैनर, तख्तियों के जरिए समझाया लोकतंत्र का महत्व

ब्यावर में ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल दुर्गावास में साइकिल रैली निकाली गई। प्रिंसिपल गरिमा रावत की अध्यक्षता में आयोजित रैली में विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ ने गांव में भ्रमण कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। छात्रों ने पोस्टर, बैनर और तख्तियों के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान का महत्व समझाया और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जागरूक होकर मतदान करने की अपील की।
पोस्टर-बैनर से दिया मतदान का संदेश स्वीप नोडल प्रभारी लेखपाल सिंह रावत और ईएलसी ओक नियाज काठात के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। साइकिल रैली के जरिए ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। छात्रों ने विभिन्न संदेशों के माध्यम से लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और मतदान के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। स्कूल स्टाफ भी रहा मौजूद कार्यक्रम में सुनीता खेदड़, बनवारीलाल नायक, ज्योनी भारद्वाज और बंशीलाल सहित स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका के प्रति लोगों को प्रेरित करना रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *