किशनगंज शहर के भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर के प्रांगण में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल पहुंचे। इस दौरान भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के द्वारा वृक्षारोपण किया गया एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान का शुरुआत हुआ। भ्रामक प्रचार फैलाकर देश को अस्थिर करने का आरोप लगातार पूरे देश के अंदर सेवा संकल्प के दौरान पूरे भारतीय जनता पार्टी द्वारा द्वारा सेवा को ही अपना संकल्प माना है। चाहे ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया हो या अन्य सामाजिक कार्य हो,इसी तरह सामाजिक कार्यक्रम एक माह तक जारी रहेगा। मंत्री श्री जायसवाल ने आगे राहुल गांधी पर सत्ता के लालच में भ्रामक प्रचार फैलाकर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में 2029 तक चुनी हुई सरकार संविधान और लोकतंत्र के तहत सेवा दे रही है, जिसे जनमत प्राप्त है। जाति-धर्म में बांटकर लोगों को भड़काना गलत उन्होंने कहा कि SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर राहुल गांधी तीन प्रमुख बातों का जवाब नहीं दे रहे हैं। पहला,जिस मतदाता की मृत्यु हो गई है, क्या उसका नाम सूची से नहीं हटना चाहिए? दूसरा, जिसका नाम दो जगह दर्ज है, क्या एक जगह से नाम नहीं हटना चाहिए? तीसरा, जिसे ट्रेसलेस वोटर कहा जाता है, जो 10-20 साल से दिए गए पते पर नहीं रहता, क्या उसका नाम नहीं हटना चाहिए? मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु और केरल में SIR को अच्छा बताना,लेकिन बिहार में विरोध करना दोहरा मापदंड है। ‘भारतीय पायलट के लिए राहुल गांधी ने ट्वीट नहीं किया’ कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता SIR को अच्छा बता चुके हैं। जाति-धर्म में बांटकर लोगों को भड़काना गलत है। उन्होंने हालिया विमान हाईजैक की घटना में भारतीय पायलट की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरी दुनिया सलाम कर रही है,लेकिन राहुल गांधी ने एक ट्वीट तक नहीं किया। इस दौरान भाजपा के अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह,जिला उपाध्यक्ष हरि अग्रवाल,जिला मंत्री ज्योति कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। किशनगंज शहर के भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर के प्रांगण में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल पहुंचे। इस दौरान भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के द्वारा वृक्षारोपण किया गया एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान का शुरुआत हुआ। भ्रामक प्रचार फैलाकर देश को अस्थिर करने का आरोप लगातार पूरे देश के अंदर सेवा संकल्प के दौरान पूरे भारतीय जनता पार्टी द्वारा द्वारा सेवा को ही अपना संकल्प माना है। चाहे ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया हो या अन्य सामाजिक कार्य हो,इसी तरह सामाजिक कार्यक्रम एक माह तक जारी रहेगा। मंत्री श्री जायसवाल ने आगे राहुल गांधी पर सत्ता के लालच में भ्रामक प्रचार फैलाकर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में 2029 तक चुनी हुई सरकार संविधान और लोकतंत्र के तहत सेवा दे रही है, जिसे जनमत प्राप्त है। जाति-धर्म में बांटकर लोगों को भड़काना गलत उन्होंने कहा कि SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर राहुल गांधी तीन प्रमुख बातों का जवाब नहीं दे रहे हैं। पहला,जिस मतदाता की मृत्यु हो गई है, क्या उसका नाम सूची से नहीं हटना चाहिए? दूसरा, जिसका नाम दो जगह दर्ज है, क्या एक जगह से नाम नहीं हटना चाहिए? तीसरा, जिसे ट्रेसलेस वोटर कहा जाता है, जो 10-20 साल से दिए गए पते पर नहीं रहता, क्या उसका नाम नहीं हटना चाहिए? मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु और केरल में SIR को अच्छा बताना,लेकिन बिहार में विरोध करना दोहरा मापदंड है। ‘भारतीय पायलट के लिए राहुल गांधी ने ट्वीट नहीं किया’ कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता SIR को अच्छा बता चुके हैं। जाति-धर्म में बांटकर लोगों को भड़काना गलत है। उन्होंने हालिया विमान हाईजैक की घटना में भारतीय पायलट की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरी दुनिया सलाम कर रही है,लेकिन राहुल गांधी ने एक ट्वीट तक नहीं किया। इस दौरान भाजपा के अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह,जिला उपाध्यक्ष हरि अग्रवाल,जिला मंत्री ज्योति कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

