बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सितंबर 2026 की जिलावार रैंकिंग में बांका जिले ने राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले को कुल 100 में से 89.32 अंक मिले हैं। यह लोक शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निपटारे को दिखाता है।
यह सफलता जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के मार्गदर्शन का नतीजा है। उनके निर्देश पर शिकायतों के निपटारे में समय-सीमा, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है। टाइम पर 98.83 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा रैंकिंग के आंकड़ों के अनुसार, बांका जिले में 98.83 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा तय समय के भीतर हुआ, जिस पर जिले को 30 में से पूरे 30 अंक मिले। समय-सीमा के बाहर कोई मामला नहीं निपटाया गया। लोक अधिकारियों की उपस्थिति 100 प्रतिशत दर्ज की गई।
पहली अपील का निपटारा 98.14 प्रतिशत और दूसरी अपील का 96.21 प्रतिशत रहा। जुर्माने की वसूली में भी जिले ने 100 प्रतिशत सफलता पाई। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को अगले रैंकिंग में बांका को राज्य में पहले स्थान पर लाने के लिए लगातार कोशिश करने का निर्देश दिया है। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सितंबर 2026 की जिलावार रैंकिंग में बांका जिले ने राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले को कुल 100 में से 89.32 अंक मिले हैं। यह लोक शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निपटारे को दिखाता है।
यह सफलता जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के मार्गदर्शन का नतीजा है। उनके निर्देश पर शिकायतों के निपटारे में समय-सीमा, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है। टाइम पर 98.83 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा रैंकिंग के आंकड़ों के अनुसार, बांका जिले में 98.83 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा तय समय के भीतर हुआ, जिस पर जिले को 30 में से पूरे 30 अंक मिले। समय-सीमा के बाहर कोई मामला नहीं निपटाया गया। लोक अधिकारियों की उपस्थिति 100 प्रतिशत दर्ज की गई।
पहली अपील का निपटारा 98.14 प्रतिशत और दूसरी अपील का 96.21 प्रतिशत रहा। जुर्माने की वसूली में भी जिले ने 100 प्रतिशत सफलता पाई। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को अगले रैंकिंग में बांका को राज्य में पहले स्थान पर लाने के लिए लगातार कोशिश करने का निर्देश दिया है।