उज्जैन जिले के बड़नगर में पुलिस ने भीड़भाड़ वाले मुख्य बाजार से असुरक्षित तरीके से रखे पटाखे जब्त किए हैं। इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने करीब 5 हजार रुपए कीमत के 14 पैकेट पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, थाना बड़नगर की टीम घी गली स्थित मुख्य बाजार में गश्त कर रही थी। इसी दौरान हुसैनी बेग की दुकान के बाहर ओटले पर एक सफेद झोला दिखा। लोगों की आवाजाही वाली जगह पर होने के कारण पुलिस ने झोले की जांच की। झोले में मिले 14 पैकेट पटाखे जांच में झोले के अंदर 14 पैकेट पटाखे मिले। पुलिस ने दुकान संचालक अकबर अली पिता हकीमउद्दीन निवासी सुभाष पथ, घी गली, बड़नगर से पूछताछ की, जिसने पटाखों को अपना बताया। इसके बाद पुलिस ने सभी पटाखे जब्त कर लिए। पुलिस का कहना है कि भीड़भाड़ वाले बाजार में पटाखों जैसी ज्वलनशील सामग्री को असुरक्षित तरीके से रखना किसी दुर्घटना का कारण बन सकता था। आरोपी के खिलाफ धारा 288 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने व्यापारियों से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील भी की है।

