बटाला में आढ़ती के घर पेट्रोल बम फेंकने वाले काबू:20 हजार में की थी वारदात, विदेशी हैंडलर के इशारे पर की थी फायरिंग

बटाला में आढ़ती के घर पेट्रोल बम फेंकने वाले काबू:20 हजार में की थी वारदात, विदेशी हैंडलर के इशारे पर की थी फायरिंग

गुरदास पुर के बटाला रे रंगड़-रंगण गांव में एक आढ़ती के घर पर पेट्रोल बम फेंकने और अंधाधुंध गोलियां चलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे गैंगस्टर के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. महताब सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विदेश में बैठे गैंगस्टर ने आढ़ती से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी (फिरौती) मांगी थी। फिरौती की रकम न मिलने पर उसके गुर्गों ने आढ़ती को डराने के उद्देश्य से उसके घर पर फायरिंग की और पेट्रोल बम से हमला किया था। मात्र 20 हजार के लिए किए वारदात जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार किए गए शूटरों ने महज ₹20,000 की राशि लेकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए दोनों आरोपियों की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष के बीच है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद कर लिए हैं। एसएसपी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य संपर्कों का पता लगाया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *