बक्सर रोजगार मेले में 25 कंपनियां पहुंचीं:1,555 युवाओं ने दिया बायोडाटा, 800 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 32 को स्टडी और टूल किट मिले

बक्सर रोजगार मेले में 25 कंपनियां पहुंचीं:1,555 युवाओं ने दिया बायोडाटा, 800 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 32 को स्टडी और टूल किट मिले

बक्सर में सोमवार को जिला नियोजनालय ने संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई परिसर, चरित्रवन में एक दिवसीय रोजगार और करियर मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया। इसमें 25 निजी कंपनियों ने 1,000 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की। मेले में कुल 1,555 अभ्यर्थियों ने बायोडाटा जमा किया। इनमें से कंपनियों ने पहले चरण में 800 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया। SIS समेत कुछ कंपनियों ने चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी दिए। मेले का उद्घाटन बक्सर विधायक आनंद मिश्र, प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, श्रम अधीक्षक संजय कुमार और जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने दीप जलाकर किया। 134 युवाओं को स्वरोजगार की जानकारी दी गई नौकरी के अवसरों के साथ युवाओं को स्वरोजगार और व्यवसाय शुरू करने की जानकारी भी दी गई। इसके लिए DRCC, R-SETI, SHIV DURGA TRADERS और LRD के चार स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से 134 युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी दी गई। स्थानीय स्टार्टअप SHIV DURGA TRADERS को भी स्टॉल दिया गया, ताकि जिले के उद्यमियों को प्रोत्साहन मिल सके। 15 युवाओं को स्टडी किट, 17 को टूल किट विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार ‘नियोजक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत हर जिले में रोजगार मेले लगा रही है। उन्होंने युवाओं से इन मेलों में हिस्सा लेने और नौकरी की शुरुआत में काम सीखने और प्रशिक्षण पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को करियर के विकल्प सीमित नहीं रखने चाहिए। जरूरत पड़ने पर दूसरे राज्यों में भी रोजगार के अवसरों का लाभ लेना चाहिए। नौकरी पाने के साथ रोजगार देने वाला बनने की दिशा में भी प्रयास करना चाहिए। मेले में 15 युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त स्टडी किट और 17 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए टूल किट दिए गए। अतिथियों ने कंपनियों के स्टॉल पर जाकर खाली पदों, काम की जगह और काम की प्रकृति की जानकारी ली। अगला रोजगार मेला 28 दिसंबर को जिला नियोजनालय के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी बिहार रोजगार सेतु पोर्टल Detjob.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 06183-450946 पर संपर्क किया जा सकता है। जिले में अगला नियोजन मेला 28 दिसंबर 2026 को आयोजित होगा। बक्सर में सोमवार को जिला नियोजनालय ने संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई परिसर, चरित्रवन में एक दिवसीय रोजगार और करियर मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया। इसमें 25 निजी कंपनियों ने 1,000 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की। मेले में कुल 1,555 अभ्यर्थियों ने बायोडाटा जमा किया। इनमें से कंपनियों ने पहले चरण में 800 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया। SIS समेत कुछ कंपनियों ने चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी दिए। मेले का उद्घाटन बक्सर विधायक आनंद मिश्र, प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, श्रम अधीक्षक संजय कुमार और जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने दीप जलाकर किया। 134 युवाओं को स्वरोजगार की जानकारी दी गई नौकरी के अवसरों के साथ युवाओं को स्वरोजगार और व्यवसाय शुरू करने की जानकारी भी दी गई। इसके लिए DRCC, R-SETI, SHIV DURGA TRADERS और LRD के चार स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से 134 युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी दी गई। स्थानीय स्टार्टअप SHIV DURGA TRADERS को भी स्टॉल दिया गया, ताकि जिले के उद्यमियों को प्रोत्साहन मिल सके। 15 युवाओं को स्टडी किट, 17 को टूल किट विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार ‘नियोजक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत हर जिले में रोजगार मेले लगा रही है। उन्होंने युवाओं से इन मेलों में हिस्सा लेने और नौकरी की शुरुआत में काम सीखने और प्रशिक्षण पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को करियर के विकल्प सीमित नहीं रखने चाहिए। जरूरत पड़ने पर दूसरे राज्यों में भी रोजगार के अवसरों का लाभ लेना चाहिए। नौकरी पाने के साथ रोजगार देने वाला बनने की दिशा में भी प्रयास करना चाहिए। मेले में 15 युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त स्टडी किट और 17 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए टूल किट दिए गए। अतिथियों ने कंपनियों के स्टॉल पर जाकर खाली पदों, काम की जगह और काम की प्रकृति की जानकारी ली। अगला रोजगार मेला 28 दिसंबर को जिला नियोजनालय के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी बिहार रोजगार सेतु पोर्टल Detjob.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 06183-450946 पर संपर्क किया जा सकता है। जिले में अगला नियोजन मेला 28 दिसंबर 2026 को आयोजित होगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *