पशु व्यापारी से लूट का मास्टरमाइंड निकला कार चालक:मालिक को लूटने की रची थी साजिश, 3 की गिरफ्तारी के साथ 3 लाख बरामद

पशु व्यापारी से लूट का मास्टरमाइंड निकला कार चालक:मालिक को लूटने की रची थी साजिश, 3 की गिरफ्तारी के साथ 3 लाख बरामद

गयाजी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 31 अक्टूबर को पशु व्यापारी से दिनदहाड़े 5 लाख रुपए लूटे गए थे। पुलिस ने मामले में खुलासा किया है। व्यापारी का कार चालक उदय कुमार ही लूट की साजिश का मुख्य आरोपी निकला। पुलिस ने उदय कुमार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। चौथा आरोपी फरार है। एसएसपी सुशील कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में पीसी कर मामले की जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदय कुमार, दिनेश कुमार और रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों बाराचट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने 5 लाख रुपए में से 3 लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, व्यापारी कारोबार के सिलसिले में खगड़िया जिले के मानसी गए थे। वहां पशु बेचने के बाद वे कार से औरंगाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कईया के पास आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। दहशत के लिए फायरिंग की थी वारदात के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों के पास एयर गन थी, जिससे गोली चलाने जैसी आवाज के साथ फायर किया गया। इस घटना में दो लोग जख्मी हो गए थे। लूट की घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे।
निशानदेही पर दो और धराए एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान कार चालक उदय कुमार की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों दिनेश कुमार और रवि कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

चौथे अपराधी की तलाश में छापेमारी जारी

एसएसपी ने बताया कि इस लूटकांड में कुल चार अपराधियों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथा अपराधी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। गयाजी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 31 अक्टूबर को पशु व्यापारी से दिनदहाड़े 5 लाख रुपए लूटे गए थे। पुलिस ने मामले में खुलासा किया है। व्यापारी का कार चालक उदय कुमार ही लूट की साजिश का मुख्य आरोपी निकला। पुलिस ने उदय कुमार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। चौथा आरोपी फरार है। एसएसपी सुशील कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में पीसी कर मामले की जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदय कुमार, दिनेश कुमार और रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों बाराचट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने 5 लाख रुपए में से 3 लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, व्यापारी कारोबार के सिलसिले में खगड़िया जिले के मानसी गए थे। वहां पशु बेचने के बाद वे कार से औरंगाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कईया के पास आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। दहशत के लिए फायरिंग की थी वारदात के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों के पास एयर गन थी, जिससे गोली चलाने जैसी आवाज के साथ फायर किया गया। इस घटना में दो लोग जख्मी हो गए थे। लूट की घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे।
निशानदेही पर दो और धराए एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान कार चालक उदय कुमार की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों दिनेश कुमार और रवि कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

चौथे अपराधी की तलाश में छापेमारी जारी

एसएसपी ने बताया कि इस लूटकांड में कुल चार अपराधियों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथा अपराधी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *