बक्सर में 2 नवंबर 2026 को रोजगार मेला लगेगा। जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित मेले में 21 कंपनियों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। मेला सुबह 10 बजे से संयुक्त श्रम भवन स्थित आईटीआई परिसर में होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने यह जानकारी दी। वेतन 11,500 से 35,000 रुपए प्रतिमाह तक जारी सूची के मुताबिक, मेले में तकनीकी, गैर-तकनीकी, सुरक्षा, बीमा, डिलीवरी, शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी। अलग-अलग पदों के लिए वेतन 11,500 से 35,000 रुपए प्रतिमाह तक है। कुछ पदों का वेतन इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया के आधार पर तय होगा। मेले में एबी इंडिया सर्विसेज, प्राइटीक सॉल्यूशन सर्विसेज, नव भारत फर्टिलाइजर, नेशनल इंश्योरेंस, रस्तोगी इंडस्ट्रीज, ब्लिंक कॉमर्स, एलआईसी इंडिया, इंस्टाकार्ट सर्विसेज, एसआईएस लिमिटेड, इनोमैक्स इंडस्ट्रीज और एसआरवीटी ग्लोबल टैलेंटाइज सहित अन्य कंपनियां शामिल होंगी। देशभर में काम करने का मौका कंपनियां डाटा एंट्री ऑपरेटर, टेली कॉलर, हेल्पर, टेक्नीशियन, सेल्स ट्रेनी, इंश्योरेंस एडवाइजर, मशीन ऑपरेटर, पिकर-पैकर, डिलीवरी बॉय, गार्ड, सुपरवाइजर, अकाउंटेंट, क्वालिटी चेकर और शिक्षक के पदों पर नियुक्ति करेंगी। कुछ कंपनियों में बिहार के अलग-अलग जिलों में और कुछ में देशभर में काम करने का मौका मिलेगा। पदों के लिए दसवीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक तक की योग्यता मांगी गई है। मेले में रजिस्ट्रेशन की सुविधा रहेगी उपलब्ध पद के अनुसार उम्र सीमा 18 से 45 साल तक है। अभ्यर्थियों को मेले में आने से पहले संबंधित कंपनी की योग्यता और उम्र संबंधी शर्तें देखनी चाहिए। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि मेले में शामिल होने के लिए कम से कम आठवीं पास होना जरूरी है। बिहार रोजगार पोर्टल Detjob.bihar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य है। मेले में रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं। जिन युवाओं को तत्काल नौकरी नहीं चाहिए, वे भी मेले में पहुंचकर जिला उद्योग केंद्र, जीविका और डीआरसीसी की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बक्सर में 2 नवंबर 2026 को रोजगार मेला लगेगा। जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित मेले में 21 कंपनियों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। मेला सुबह 10 बजे से संयुक्त श्रम भवन स्थित आईटीआई परिसर में होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने यह जानकारी दी। वेतन 11,500 से 35,000 रुपए प्रतिमाह तक जारी सूची के मुताबिक, मेले में तकनीकी, गैर-तकनीकी, सुरक्षा, बीमा, डिलीवरी, शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी। अलग-अलग पदों के लिए वेतन 11,500 से 35,000 रुपए प्रतिमाह तक है। कुछ पदों का वेतन इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया के आधार पर तय होगा। मेले में एबी इंडिया सर्विसेज, प्राइटीक सॉल्यूशन सर्विसेज, नव भारत फर्टिलाइजर, नेशनल इंश्योरेंस, रस्तोगी इंडस्ट्रीज, ब्लिंक कॉमर्स, एलआईसी इंडिया, इंस्टाकार्ट सर्विसेज, एसआईएस लिमिटेड, इनोमैक्स इंडस्ट्रीज और एसआरवीटी ग्लोबल टैलेंटाइज सहित अन्य कंपनियां शामिल होंगी। देशभर में काम करने का मौका कंपनियां डाटा एंट्री ऑपरेटर, टेली कॉलर, हेल्पर, टेक्नीशियन, सेल्स ट्रेनी, इंश्योरेंस एडवाइजर, मशीन ऑपरेटर, पिकर-पैकर, डिलीवरी बॉय, गार्ड, सुपरवाइजर, अकाउंटेंट, क्वालिटी चेकर और शिक्षक के पदों पर नियुक्ति करेंगी। कुछ कंपनियों में बिहार के अलग-अलग जिलों में और कुछ में देशभर में काम करने का मौका मिलेगा। पदों के लिए दसवीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक तक की योग्यता मांगी गई है। मेले में रजिस्ट्रेशन की सुविधा रहेगी उपलब्ध पद के अनुसार उम्र सीमा 18 से 45 साल तक है। अभ्यर्थियों को मेले में आने से पहले संबंधित कंपनी की योग्यता और उम्र संबंधी शर्तें देखनी चाहिए। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि मेले में शामिल होने के लिए कम से कम आठवीं पास होना जरूरी है। बिहार रोजगार पोर्टल Detjob.bihar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य है। मेले में रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं। जिन युवाओं को तत्काल नौकरी नहीं चाहिए, वे भी मेले में पहुंचकर जिला उद्योग केंद्र, जीविका और डीआरसीसी की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

