हॉस्टल में बीफार्मा पास युवक फंदे से लटका मिला:भाई ने प्रेमिका पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

हॉस्टल में बीफार्मा पास युवक फंदे से लटका मिला:भाई ने प्रेमिका पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

बरेली के बारादरी इलाके में एक हॉस्टल के कमरे में बीफार्मा पास 23 साल के युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिवार ने प्रेम प्रसंग में तनाव और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसकी प्रेमिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि परिवार की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के चेना मुरारपुर गांव का रहने वाला अमन राठौर (23) बीफार्मा करने के बाद बालाजी हॉस्पिटल में काम कर रहा था। वह बारादरी में मनोकामना मंदिर के पास गंग तिरंगा हॉस्टल में अपने दोस्त कौशल के साथ रहता था। अमन के भाई उमेश के मुताबिक, अमन का इज्जतनगर की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। उमेश का आरोप है कि युवती अमन पर शादी का दबाव बना रही थी, जिसके लिए अमन तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। उमेश ने बताया कि गुरुवार को भी दोनों के बीच बहस हुई थी और युवती ने अमन को धमकी दी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *