गुना में EVM से वोटिंग के विरोध में प्रदर्शन:शहर कांग्रेस अध्यक्ष बोले- झूठी शिकायतें करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए; पात्रों के नाम जोड़ें

गुना में EVM से वोटिंग के विरोध में प्रदर्शन:शहर कांग्रेस अध्यक्ष बोले- झूठी शिकायतें करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए; पात्रों के नाम जोड़ें

गुना में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया और ईवीएम से मतदान के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयवर्धन सिंह के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मतदाता सूची से हटाए गए नामों की सूची सार्वजनिक करने की मांग शहर कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने मांग की कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से हटाए गए 13 करोड़ नामों में यदि लोग वास्तव में अपात्र हैं, तो उनकी पारदर्शी सूची सार्वजनिक की जाए। वहीं, पात्र मतदाताओं के नाम बिना देरी के दोबारा सूची में जोड़े जाएं। कांग्रेस ने ईवीएम से मतदान बंद कर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी उठाई। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की मांग की। फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग पर उठाए सवाल कांग्रेस ने गुना जिले की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कथित अनियमितताओं पर भी सवाल उठाए। पार्टी का आरोप है कि फॉर्म-7 का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग कर पात्र मतदाताओं के नाम हटवाने की कोशिश की गई। कांग्रेस ने फॉर्म-7 के जरिए नाम हटाने के लिए दी गई आपत्तियों और शिकायतों का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही, जानबूझकर झूठी शिकायतें दर्ज कराने और फर्जी दस्तावेज पेश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पार्टी ने पात्र मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटवाने के लिए जिम्मेदार शिकायतकर्ताओं पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *