बक्सर के किराना स्टोर में लगी आग:3 दमकल गाड़ियों ने 6 घंटे बाद पाया काबू; दुकान और गोदाम का सामान जला

बक्सर के किराना स्टोर में लगी आग:3 दमकल गाड़ियों ने 6 घंटे बाद पाया काबू; दुकान और गोदाम का सामान जला

बक्सर के जमुना चौक के पास केसरी होलसेल किराना स्टोर में गुरुवार रात करीब 12 बजे आग लग गई। दुकान और गोदाम में रखा सामान जल गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया। स्टोर में साबुन, किराना सामग्री और रोजमर्रा के घरेलू सामान का थोक कारोबार होता है। वहां बड़ी मात्रा में सामान रखा था। आग लगने के बाद धुआं और लपटें उठने लगीं। धुआं होने से आग बुझाना हुआ मुश्किल आग दुकान से गोदाम तक फैल गई थी। मकान और गोदाम में आने-जाने का एक ही रास्ता होने से अग्निशमन कर्मियों को अंदर पहुंचने में दिक्कत हुई। चक्रवाती तूफान के बीच तेज बारिश भी हो रही थी। गोदाम में धुआं होने से आग बुझाने का काम और मुश्किल हुआ। अग्निशमन विभाग की डीएसपी सुनंदा कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि सीमित रास्ते और गोदाम में धुएं के कारण आग बुझाने में समय लगा। आवेदन के आधार पर हो रही कार्रवाई व्यवसायी ने घटना को लेकर लिखित आवेदन दिया है। इसके आधार पर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, इस घटना में दुकान और गोदाम में रखे सामानों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। नुकसान का वास्तविक आकलन होने के बाद ही जली हुई संपत्ति की कीमत स्पष्ट हो सकेगी। बक्सर के जमुना चौक के पास केसरी होलसेल किराना स्टोर में गुरुवार रात करीब 12 बजे आग लग गई। दुकान और गोदाम में रखा सामान जल गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया। स्टोर में साबुन, किराना सामग्री और रोजमर्रा के घरेलू सामान का थोक कारोबार होता है। वहां बड़ी मात्रा में सामान रखा था। आग लगने के बाद धुआं और लपटें उठने लगीं। धुआं होने से आग बुझाना हुआ मुश्किल आग दुकान से गोदाम तक फैल गई थी। मकान और गोदाम में आने-जाने का एक ही रास्ता होने से अग्निशमन कर्मियों को अंदर पहुंचने में दिक्कत हुई। चक्रवाती तूफान के बीच तेज बारिश भी हो रही थी। गोदाम में धुआं होने से आग बुझाने का काम और मुश्किल हुआ। अग्निशमन विभाग की डीएसपी सुनंदा कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि सीमित रास्ते और गोदाम में धुएं के कारण आग बुझाने में समय लगा। आवेदन के आधार पर हो रही कार्रवाई व्यवसायी ने घटना को लेकर लिखित आवेदन दिया है। इसके आधार पर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, इस घटना में दुकान और गोदाम में रखे सामानों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। नुकसान का वास्तविक आकलन होने के बाद ही जली हुई संपत्ति की कीमत स्पष्ट हो सकेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *