बांका में बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वहीं, उसे बचाने पहुंचे उसके भाई रितेश कुमार भी करंट लगने से घायल हो गए। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के विशंभरचक गांव की है। मृतक की पहचान गांव के संजीत राम के बेटे अनुज कुमार(22) के रूप में हुई है। शुक्रवार को पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। अनुज कुमार घर की छत पर जा रहा था। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण घर की सीढ़ियां पूरी तरह भीगी हुई थीं। सीढ़ी के किनारे से बिजली का तार गुजरा हुआ था। बताया जाता है कि तार में लीकेज होने के कारण भीगी सीढ़ी में करंट प्रवाहित हो रहा था। झटका लगने से नीचे गिरा इसी दौरान प्रथम तल पर चढ़ते समय अनुज करंट की चपेट में आ गया और झटका लगने से नीचे गिर पड़ा। भाई को गिरता देख रितेश कुमार उसे बचाने पहुंचे, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। इसके बाद परिजनों ने बिजली का कनेक्शन काटकर अनुज को अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक मुकेश कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। भीगी सीढ़ी में फैल गया था करंट मृतक के पिता संजीत राम ने बताया कि बिजली तार में लीकेज होने के कारण भीगी सीढ़ी में करंट फैल गया था, जिसकी चपेट में आने से उनके बेटे की जान चली गई।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि करंट लगने से अनुज कुमार की मौत हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बांका में बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वहीं, उसे बचाने पहुंचे उसके भाई रितेश कुमार भी करंट लगने से घायल हो गए। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के विशंभरचक गांव की है। मृतक की पहचान गांव के संजीत राम के बेटे अनुज कुमार(22) के रूप में हुई है। शुक्रवार को पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। अनुज कुमार घर की छत पर जा रहा था। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण घर की सीढ़ियां पूरी तरह भीगी हुई थीं। सीढ़ी के किनारे से बिजली का तार गुजरा हुआ था। बताया जाता है कि तार में लीकेज होने के कारण भीगी सीढ़ी में करंट प्रवाहित हो रहा था। झटका लगने से नीचे गिरा इसी दौरान प्रथम तल पर चढ़ते समय अनुज करंट की चपेट में आ गया और झटका लगने से नीचे गिर पड़ा। भाई को गिरता देख रितेश कुमार उसे बचाने पहुंचे, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। इसके बाद परिजनों ने बिजली का कनेक्शन काटकर अनुज को अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक मुकेश कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। भीगी सीढ़ी में फैल गया था करंट मृतक के पिता संजीत राम ने बताया कि बिजली तार में लीकेज होने के कारण भीगी सीढ़ी में करंट फैल गया था, जिसकी चपेट में आने से उनके बेटे की जान चली गई।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि करंट लगने से अनुज कुमार की मौत हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

