बक्सर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 3 नवंबर को मेगा जॉब कैंप लगेगा। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आयोजित कैंप में 10 कंपनियां भर्ती करेंगी। कैंप में टाटा मोटर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, किया इंडिया, हिंदाल्को इंडस्ट्रीज, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, अपोलो टायर्स, सानसेरा इंजीनियरिंग लिमिटेड, जेबिल सर्किट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और मदरसन ऑटोमोटिव समेत 10 औद्योगिक इकाइयों में नौकरी के अवसर मिलेंगे। आईटीआई प्रशासन के मुताबिक, चार थर्ड पार्टी एग्रीमेंट (TPA) कंपनियों के जरिए भर्ती होगी। नेक्स्टजेन रिक्रूटमेंट सर्विसेज के माध्यम से टाटा मोटर्स में अहमदाबाद, गुजरात; टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में होसुर, तमिलनाडु; और किया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में पेनुकोंडा, आंध्र प्रदेश में नौकरी मिलेगी। डिक्सन टेक्नोलॉजीज में ग्रेटर नोएडा के लिए होगा चयन विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जरिए हिंदाल्को इंडस्ट्रीज में रेणुकूट, उत्तर प्रदेश और डिक्सन टेक्नोलॉजीज में ग्रेटर नोएडा के लिए चयन होगा। 2COMS के माध्यम से अपोलो टायर्स में आंध्र प्रदेश और सानसेरा इंजीनियरिंग लिमिटेड में चाकन, पुणे के लिए भर्ती की जाएगी। शिवफोर्ड ग्रुप पुणे के जरिए जेबिल सर्किट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में रांजणगांव, पुणे और मदरसन ऑटोमोटिव में दसादा, गुजरात के लिए भर्ती होगी। अभ्यर्थियों से कैंप में शामिल होने की अपील आईटीआई बक्सर के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने इच्छुक अभ्यर्थियों से कैंप में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को 3 नवंबर को सुबह 10:30 बजे तक आईटीआई परिसर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को मैट्रिक और आईटीआई के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। बक्सर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 3 नवंबर को मेगा जॉब कैंप लगेगा। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आयोजित कैंप में 10 कंपनियां भर्ती करेंगी। कैंप में टाटा मोटर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, किया इंडिया, हिंदाल्को इंडस्ट्रीज, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, अपोलो टायर्स, सानसेरा इंजीनियरिंग लिमिटेड, जेबिल सर्किट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और मदरसन ऑटोमोटिव समेत 10 औद्योगिक इकाइयों में नौकरी के अवसर मिलेंगे। आईटीआई प्रशासन के मुताबिक, चार थर्ड पार्टी एग्रीमेंट (TPA) कंपनियों के जरिए भर्ती होगी। नेक्स्टजेन रिक्रूटमेंट सर्विसेज के माध्यम से टाटा मोटर्स में अहमदाबाद, गुजरात; टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में होसुर, तमिलनाडु; और किया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में पेनुकोंडा, आंध्र प्रदेश में नौकरी मिलेगी। डिक्सन टेक्नोलॉजीज में ग्रेटर नोएडा के लिए होगा चयन विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जरिए हिंदाल्को इंडस्ट्रीज में रेणुकूट, उत्तर प्रदेश और डिक्सन टेक्नोलॉजीज में ग्रेटर नोएडा के लिए चयन होगा। 2COMS के माध्यम से अपोलो टायर्स में आंध्र प्रदेश और सानसेरा इंजीनियरिंग लिमिटेड में चाकन, पुणे के लिए भर्ती की जाएगी। शिवफोर्ड ग्रुप पुणे के जरिए जेबिल सर्किट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में रांजणगांव, पुणे और मदरसन ऑटोमोटिव में दसादा, गुजरात के लिए भर्ती होगी। अभ्यर्थियों से कैंप में शामिल होने की अपील आईटीआई बक्सर के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने इच्छुक अभ्यर्थियों से कैंप में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को 3 नवंबर को सुबह 10:30 बजे तक आईटीआई परिसर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को मैट्रिक और आईटीआई के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।

