Cooker Handle Repair Tips: प्रेशर कुकर का हैंडल ढीला होने पर उसे उठाने और इस्तेमाल करने में परेशानी हो सकती है। कई बार स्क्रू ढीला होने की वजह से हैंडल बार-बार हिलने लगता है। ऐसे में कुछ आसान तरीकों की मदद से हैंडल को अच्छी तरह टाइट किया जा सकता है, जिससे वह बार-बार ढीला नहीं होगा। आइए जानते हैं कि कुकर का हैंडल ढीला होने पर उसे कैसे टाइट करें और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
स्क्रू को सही तरीके से कसें
अगर कुकर का हैंडल ढीला हो गया है, तो सबसे पहले उसके स्क्रू की जांच करें। कई बार लगातार इस्तेमाल करने से स्क्रू ढीला हो जाता है। कुकर के हैंडल में लगने वाले सेफ्टी बैकेलाइट (Bakelite) को सही तरीके से लगाने के बाद स्क्रूड्राइवर की मदद से स्क्रू को सावधानी से कसें। जरूरत से ज्यादा जोर न लगाएं, क्योंकि इससे स्क्रू या हैंडल खराब हो सकता है।
दवाई के पत्ते का इस्तेमाल करें
अगर बैकेलाइट के हैंडल का स्क्रू बार-बार ढीला हो रहा है, तो दवाई के पत्ते का एक छोटा, गोल टुकड़ा स्क्रू के नीचे लगा दें। इससे स्क्रू अच्छी तरह टाइट हो जाएगा और हैंडल मजबूती से अपनी जगह पर लगा रहेगा। साथ ही, इससे हैंडल के लुक पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा और वह पहले जैसा ही दिखेगा।
प्लंबर रबर टेप से कसें स्क्रू
अगर बैकेलाइट के हैंडल का स्क्रू बार-बार ढीला हो रहा है, तो प्लंबर के पाइप को टाइट करने वाली रबर टेप को स्क्रू पर लपेटने के बाद उसे कस दें। इससे स्क्रू अच्छी तरह टाइट हो जाएगा और हैंडल मजबूती से अपनी जगह पर लगा रहेगा। साथ ही, इससे हैंडल के लुक पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।
बैकेलाइट में दरार हो तो बदलें
अगर कुकर का बैकेलाइट टूट गया है या उसमें दरार आ गई है, तो उसका इस्तेमाल न करें। ऐसा हैंडल कुकर उठाते समय परेशानी पैदा कर सकता है। हैंडल बदलवाने के लिए कुकर के मॉडल के अनुसार सही स्पेयर पार्ट का इस्तेमाल करें। ध्यान दें, प्रेशर कुकर का हैंडल उसकी सुरक्षा का अहम हिस्सा है। अगर स्क्रू बार-बार ढीला हो रहा है, तो केवल उसे कसते रहने के बजाय इसकी वजह पता करें और जरूरत पड़ने पर सर्विस सेंटर से मदद लें।

