मंदसौर शहर में शुक्रवार को बिजली सप्लाई चार घंटे बंद रहेगी। बिजली कंपनी 1 नंबर फीडर पर मानसून मेंटेनेंस का काम करेगी। इसके चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसका असर चंबल कॉलोनी उपकेंद्र से जुड़े इलाकों पर पड़ेगा। इनमें इंदिरा कॉलोनी, खाटू श्याम मंदिर, जिला पंचायत, एसपी निवास, जज क्वार्टर, राम टेकरी, शिव मंदिर, नयापुरा रोड, कर्मचारी कॉलोनी, मेवाती पूरा, श्याम नगर, नाकोडा नगर, जमींदार कॉलोनी, सुंदरम विहार, अंबा पैलेस, सत्यम विहार और श्री जी पार्क शामिल हैं। बिजली कंपनी के अनुसार, शटडाउन से करीब 2,656 ग्राहक प्रभावित होंगे। विभाग ने लोगों से जरूरी काम पहले ही निपटाने की अपील की है। मेंटेनेंस का काम पूरा होने पर बिजली सप्लाई तय समय से पहले भी शुरू हो सकती है। कंपनी ने असुविधा के लिए नागरिकों से माफी मांगी है।

