टीकमगढ़ में शुक्रवार शाम महिला पटवारी निधि तिवारी की तबीयत बिगड़ने पर देर शाम उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। जांच में उनका ब्लड प्रेशर हाई पाया गया। उनकी बेटी सान्या ने तहसीलदार प्राची जैन पर काम का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। फिलहाल निधि तिवारी का इलाज जारी है। शाम 5 बजे तक पांच रजिस्ट्री कराने का आरोप निधि तिवारी बल्देवगढ़ तहसील के देवीनगर हल्के में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी बेटी सान्या का आरोप है कि तहसीलदार प्राची जैन ने शाम 5 बजे तक पांच रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाया था। बेटी ने इसी तनाव को मां की तबीयत बिगड़ने की वजह बताया है। पटवारी संघ ने भी दबाव बनाने का आरोप लगाया जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद समारी ने कहा कि पटवारी स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री के काम से अलग हो चुके हैं। इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया था। इसके बावजूद अधिकारियों की ओर से दबाव बनाया जा रहा है और बर्खास्तगी की धमकी दी जा रही है। प्रशासन का बयान नहीं आया मामले में प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है।

