‘प्रेमिका के घरवालों ने बुलाया, फिर भाई को मार डाला’:नालंदा के पीजी स्टूडेंट की हत्या में 2 लोग नामजद, सिर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान

‘प्रेमिका के घरवालों ने बुलाया, फिर भाई को मार डाला’:नालंदा के पीजी स्टूडेंट की हत्या में 2 लोग नामजद, सिर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान

नालंदा के करायपरसुराय के गोवाल बिगहा का 25 साल का शिवम 14 सितंबर से ही गायब था। उसकी लाश तेल्हाड़ा के राढ़ील छिलका और खड्डी लोदीपुर गांव के पास नहर से बुधवार की शाम बरामद की गई। मृतक के पिता ओम प्रकाश ने थाने में दिए लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि शिवम का एसयू कॉलेज में साथ पढ़ने वाली एकंगरसराय थाना क्षेत्र के बाजार निवासी (मूल निवासी एकंगरडीह) स्वाति केशरी के साथ करीब छह माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी लड़की के परिजन को हो गई थी। मेरे बेटे और स्वाति के प्रेम प्रसंग से नाराज थे। इसलिए साजिश के तहत स्वाति के परिजन ने शिवम की बेरहमी से हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को फल्गु नदी में फेंक दिया गया, जो बहते हुए खड्डी लोदीपुर स्थित नहर में आ पहुंचा। वहीं, मृतक के बड़े भाई सत्यम केशवा का कहना है कि 14 सितंबर की शाम को लड़की के भाई गौरव ने पिता से फोन पर बात कर मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने का झांसा दिया था। भाई का आरोप है कि गौरव ने पहले परिवार को भरोसे में लिया, फिर शिवम का एक वीडियो रिकॉर्ड कराया और बाद में हाथ-पैर और सिर पर गंभीर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। शिवम के सिर के पिछले हिस्से पर गहरे जख्म और चोट के निशान मृतक के सिर के पिछले हिस्से पर गहरे जख्म और चोट के स्पष्ट निशान मिले हैं। शव कई दिनों तक पानी में रहने के कारण काफी क्षत-विक्षत हो चुका था, जिसके चलते हिलसा कोर्ट के आदेश पर शव को सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। मामले में मृतक के अधिवक्ता पिता की तहरीर पर प्रेमिका के पिता और भाई सहित दो लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जेब से मिले मोबाइल से हुई थी शिवम की पहचान बुधवार को नहर से जब लाश मिली थी, तो उसकी शिनाख्त नहीं हुई थी। पुलिस ने आसपास के कई थानों से संपर्क साधा था। तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि मृतक की जेब से मोबाइल मिला था। एफएसएल टीम की मौजूदगी में जब मोबाइल का सिम कार्ड निकालकर दूसरे हैंडसेट में डाला गया, तब हिलसा सिविल कोर्ट के वकील ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू कुमार का नंबर मिला। इसके बाद मृतक की पहचान उनके लापता पुत्र शिवम रेक्स के रूप में हुई। पुलिस की कार्रवाई जारी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का मोबाइल 14 सितंबर की रात आठ बजे से ही बंद आ रहा था, हालांकि परिजनों ने उस वक्त गुमशुदगी की सनहा दर्ज नहीं कराई थी। फिलहाल परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर दो अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पटना से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों और समय की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। नालंदा के करायपरसुराय के गोवाल बिगहा का 25 साल का शिवम 14 सितंबर से ही गायब था। उसकी लाश तेल्हाड़ा के राढ़ील छिलका और खड्डी लोदीपुर गांव के पास नहर से बुधवार की शाम बरामद की गई। मृतक के पिता ओम प्रकाश ने थाने में दिए लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि शिवम का एसयू कॉलेज में साथ पढ़ने वाली एकंगरसराय थाना क्षेत्र के बाजार निवासी (मूल निवासी एकंगरडीह) स्वाति केशरी के साथ करीब छह माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी लड़की के परिजन को हो गई थी। मेरे बेटे और स्वाति के प्रेम प्रसंग से नाराज थे। इसलिए साजिश के तहत स्वाति के परिजन ने शिवम की बेरहमी से हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को फल्गु नदी में फेंक दिया गया, जो बहते हुए खड्डी लोदीपुर स्थित नहर में आ पहुंचा। वहीं, मृतक के बड़े भाई सत्यम केशवा का कहना है कि 14 सितंबर की शाम को लड़की के भाई गौरव ने पिता से फोन पर बात कर मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने का झांसा दिया था। भाई का आरोप है कि गौरव ने पहले परिवार को भरोसे में लिया, फिर शिवम का एक वीडियो रिकॉर्ड कराया और बाद में हाथ-पैर और सिर पर गंभीर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। शिवम के सिर के पिछले हिस्से पर गहरे जख्म और चोट के निशान मृतक के सिर के पिछले हिस्से पर गहरे जख्म और चोट के स्पष्ट निशान मिले हैं। शव कई दिनों तक पानी में रहने के कारण काफी क्षत-विक्षत हो चुका था, जिसके चलते हिलसा कोर्ट के आदेश पर शव को सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। मामले में मृतक के अधिवक्ता पिता की तहरीर पर प्रेमिका के पिता और भाई सहित दो लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जेब से मिले मोबाइल से हुई थी शिवम की पहचान बुधवार को नहर से जब लाश मिली थी, तो उसकी शिनाख्त नहीं हुई थी। पुलिस ने आसपास के कई थानों से संपर्क साधा था। तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि मृतक की जेब से मोबाइल मिला था। एफएसएल टीम की मौजूदगी में जब मोबाइल का सिम कार्ड निकालकर दूसरे हैंडसेट में डाला गया, तब हिलसा सिविल कोर्ट के वकील ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू कुमार का नंबर मिला। इसके बाद मृतक की पहचान उनके लापता पुत्र शिवम रेक्स के रूप में हुई। पुलिस की कार्रवाई जारी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का मोबाइल 14 सितंबर की रात आठ बजे से ही बंद आ रहा था, हालांकि परिजनों ने उस वक्त गुमशुदगी की सनहा दर्ज नहीं कराई थी। फिलहाल परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर दो अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पटना से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों और समय की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *