प्रशिक्षण से गैरहाजिरी पर दो से मांगा स्पष्टीकरण

प्रशिक्षण से गैरहाजिरी पर दो से मांगा स्पष्टीकरण

भास्कर न्यूज |सरायकेला सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में कार्य के प्रति लापरवाही अब स्वास्थ्यकर्मियों पर भारी पड़ सकती है। महत्वपूर्ण विभागीय प्रशिक्षण से बिना किसी स्पष्ट कारण के अनुपस्थित रहने के मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायकेला के दो स्वास्थ्यकर्मियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिमन्यु ने दोनों से दो दिनों के भीतर अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करने को कहा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित करने और अगले आदेश तक वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला में कार्यरत भंडारपाल नीलम केरकेट्टा और एमपीडब्ल्यू राजेश वर्मा को 27 अक्टूबर को रांची के नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में शामिल होने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद दोनों कर्मचारी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। इसे आदेश की अवहेलना और कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए 28 अक्टूबर को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया। भंडारपाल नीलम केरकेट्टा को जारी पत्र में परिवार नियोजन कोषांग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के पत्र का हवाला दिया गया है। भास्कर न्यूज |सरायकेला सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में कार्य के प्रति लापरवाही अब स्वास्थ्यकर्मियों पर भारी पड़ सकती है। महत्वपूर्ण विभागीय प्रशिक्षण से बिना किसी स्पष्ट कारण के अनुपस्थित रहने के मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायकेला के दो स्वास्थ्यकर्मियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिमन्यु ने दोनों से दो दिनों के भीतर अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करने को कहा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित करने और अगले आदेश तक वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला में कार्यरत भंडारपाल नीलम केरकेट्टा और एमपीडब्ल्यू राजेश वर्मा को 27 अक्टूबर को रांची के नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में शामिल होने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद दोनों कर्मचारी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। इसे आदेश की अवहेलना और कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए 28 अक्टूबर को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया। भंडारपाल नीलम केरकेट्टा को जारी पत्र में परिवार नियोजन कोषांग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के पत्र का हवाला दिया गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *