महराजगंज के इंदिरा नगर स्थित मनीषा मैरिज हॉल में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत करीब 150 अभ्यर्थियों को अलग-अलग ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और श्रमिकों के कौशल को विकसित करना है, ताकि वे रोजगार और आजीविका बेहतर कर सकें। केंद्र पर बढ़ई के तीन, धोबी का एक और लोहार के दो बैच चल रहे हैं। प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों को अपने पारंपरिक काम से जुड़ी जानकारी और जरूरी कौशल सिखाए जा रहे हैं। सेंटर मैनेजर अखिलेश पासवान ने बताया कि करीब 150 अभ्यर्थी अलग-अलग ट्रेडों में प्रशिक्षण ले रहे हैं। केंद्र पर उनके लिए चाय-नाश्ते और भोजन की व्यवस्था भी की गई है। योजना के तहत चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से पारंपरिक कारीगरों को अपना हुनर निखारने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है

