बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के खगड़िया आगमन पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। प्रदेश परिषद सदस्य कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना यादव की ओर से संजय सरावगी को लड्डुओं से तौलकर अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल, बुके और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से भाजपा का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। प्रदेश परिषद सदस्य कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का खगड़िया आगमन कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और उत्साह का अवसर है। उनके मार्गदर्शन से जिले में संगठन को और मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने की प्रेरणा मिलेगी। स्वागत कार्यक्रम के बाद संजय सरावगी के आवास पर गो सेवा भी की गई। उन्होंने गो सेवा कर सेवा, संस्कार और सनातन परंपरा के प्रति सम्मान का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारी, प्रदेश परिषद सदस्य, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे परिसर में संगठनात्मक एकजुटता और उत्साह का माहौल रहा। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के खगड़िया आगमन पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। प्रदेश परिषद सदस्य कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना यादव की ओर से संजय सरावगी को लड्डुओं से तौलकर अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल, बुके और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से भाजपा का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। प्रदेश परिषद सदस्य कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का खगड़िया आगमन कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और उत्साह का अवसर है। उनके मार्गदर्शन से जिले में संगठन को और मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने की प्रेरणा मिलेगी। स्वागत कार्यक्रम के बाद संजय सरावगी के आवास पर गो सेवा भी की गई। उन्होंने गो सेवा कर सेवा, संस्कार और सनातन परंपरा के प्रति सम्मान का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारी, प्रदेश परिषद सदस्य, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे परिसर में संगठनात्मक एकजुटता और उत्साह का माहौल रहा।

