खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एमजी रोड स्थित गंगाराम (पीहू ट्रेडर्स), वार्ड नंबर-22 तथा न्यू मुंगेरिया स्वीट्स एंड चाट सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के दौरान टीम ने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की स्थिति, खाद्य पदार्थों के रख-रखाव, भंडारण व्यवस्था और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए। नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों को सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से रखने का निर्देश दिया। साथ ही परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा। टीम ने प्रतिष्ठानों से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों और खाद्य पंजीकरण की स्थिति की भी जांच की। विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य मिलावटी और निर्धारित मानकों के विपरीत खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है, ताकि आम लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एमजी रोड स्थित गंगाराम (पीहू ट्रेडर्स), वार्ड नंबर-22 तथा न्यू मुंगेरिया स्वीट्स एंड चाट सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के दौरान टीम ने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की स्थिति, खाद्य पदार्थों के रख-रखाव, भंडारण व्यवस्था और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए। नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों को सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से रखने का निर्देश दिया। साथ ही परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा। टीम ने प्रतिष्ठानों से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों और खाद्य पंजीकरण की स्थिति की भी जांच की। विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य मिलावटी और निर्धारित मानकों के विपरीत खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है, ताकि आम लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

