जालंधर में रेहड़ी वाले पर हमला:अंडे-चिकन विक्रेता पर छुरी और चाकू से हमला, पीड़ित ने मांगी प्रशासन से न्याय की गुहार

जालंधर में रेहड़ी वाले पर हमला:अंडे-चिकन विक्रेता पर छुरी और चाकू से हमला, पीड़ित ने मांगी प्रशासन से न्याय की गुहार

जालंधर स्थित गढ़ा इलाके (लेबर कॉलोनी) में मामूली विवाद को लेकर एक चिकन/अंडे की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि ग्राहक को ऑर्डर देने में देरी और गाली-गलौज के बाद पैदा हुए विवाद को सुलझा लिया गया था, लेकिन अगले दिन आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए हैं। पीड़ित ने पुलिस और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
ऑर्डर में देरी के बाद शुरू हुआ विवाद
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह गढ़ा इलाके में चिकन और अंडे का काउंटर (रेहड़ी) चलाता है। बीते दिन जब वह दुकान पर पहुंचा, तो एक ग्राहक आमलेट बनवाने आया। दुकान पर काम ज्यादा होने और देर होने के कारण उसने ग्राहक को पैसे वापस ले जाने को कहा। इस बात पर ग्राहक भड़क गया और मां की गाली देने लगा। गाली-गलौज से शुरू हुई हाथापाई
गाली देने का विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित पर हाथ उठाने की कोशिश की, जिसके जवाब में पीड़ित ने भी उसे थप्पड़ मार दिया। हालांकि, उस समय वहां मौजूद लोगों और दोस्तों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच राजीनामा करवा दिया था और मामला शांत हो गया था। अगले दिन रास्ते में घेरा
पीड़ित के अनुसार, राजीनामे के बाद उसे लगा कि मामला खत्म हो चुका है। लेकिन अगले दिन जब वह अपने काउंटर से अपने छोटे भतीजे के साथ घर लौट रहा था, तभी रास्ते में दो युवकों ने उसे घेर लिया। हमलावरों की पहचान पंकू (उर्फ पंकज) और करण (उर्फ खुरकी) के रूप में हुई है। तेजधार हथियारों (खंडे और छुरे) से हमला
आरोपियों ने पीड़ित पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर खंडे और छुरे चलाए, जिससे उसके सिर और बांह पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पहले उसके घर के बाहर भी चक्कर लगा रहे थे और उसे जान का खतरा बना हुआ था। अस्पताल में भर्ती, इंसाफ की मांग
घटना के बाद घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया था, लेकिन परिजनों ने उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया। फिलहाल पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *