पौआखाली में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन संपन्न:शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस-प्रशासन की सराहना

पौआखाली में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन संपन्न:शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस-प्रशासन की सराहना

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली बाजार में सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को शाम करीब आठ बजे हुआ। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नम आंखों से मां को विदाई दी गई। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए और सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। ढोल-बाजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए। मां की विदाई के समय अगले साल फिर आने की प्रतीक्षा भी दिखी। पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में पूजा समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका रही। पौआखाली थाना प्रभारी शंखराज कर्ण ने लगातार गतिविधियों का जायजा लिया। विसर्जन प्रक्रिया में विभिन्न समुदायों के लोगों और बाजार व्यवसाय संगठन से जुड़े नागरिकों ने आपसी सौहार्द के साथ सहयोग किया। शांतिपूर्ण आयोजन के लिए समिति की व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की सतर्कता की सराहना की गई। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली बाजार में सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को शाम करीब आठ बजे हुआ। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नम आंखों से मां को विदाई दी गई। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए और सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। ढोल-बाजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए। मां की विदाई के समय अगले साल फिर आने की प्रतीक्षा भी दिखी। पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में पूजा समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका रही। पौआखाली थाना प्रभारी शंखराज कर्ण ने लगातार गतिविधियों का जायजा लिया। विसर्जन प्रक्रिया में विभिन्न समुदायों के लोगों और बाजार व्यवसाय संगठन से जुड़े नागरिकों ने आपसी सौहार्द के साथ सहयोग किया। शांतिपूर्ण आयोजन के लिए समिति की व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की सतर्कता की सराहना की गई।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *