छिंदवाड़ा में गुड़ फैक्ट्री के टीन शेड में लगी आग:150 पीवीसी और एसडी पाइप जले, समय रहते काबू पाने से टला बड़ा हादसा

छिंदवाड़ा में गुड़ फैक्ट्री के टीन शेड में लगी आग:150 पीवीसी और एसडी पाइप जले, समय रहते काबू पाने से टला बड़ा हादसा

छिंदवाड़ा के ग्राम नेर स्थित ओम गुड़ उद्योग में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। फैक्ट्री से लगे बड़े टीन शेड में रखे सूखे गन्ने के चूरे में आग भड़क उठी। इसकी चपेट में आने से करीब 150 पीवीसी और एसडी पाइप के साथ स्प्रिंकलर नोजल जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। समय रहते आग बुझाने के प्रयास शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने दमकल को दी सूचना आग लगते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग फैक्ट्री के अंदर तक नहीं पहुंची, जिससे गुड़ उद्योग को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। आग तेजी से फैलती तो आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास किए। नुकसान का आकलन नहीं हो सका आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। आगजनी में जले पाइप और स्प्रिंकलर नोजल के अलावा कुल कितने रुपये का नुकसान हुआ, इसका आकलन देर रात तक नहीं हो पाया था। आग बुझाने का काम देर शाम तक जारी रहा। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *