भोपाल में आज से सजेगा स्वदेशी मेला:200 स्टॉल पर मिलेंगे हस्तशिल्प; घरेलू सामान और देशी उत्पाद भी रहेंगे

भोपाल में आज से सजेगा स्वदेशी मेला:200 स्टॉल पर मिलेंगे हस्तशिल्प; घरेलू सामान और देशी उत्पाद भी रहेंगे

भोपाल के एमवीएम ग्राउंड में शनिवार से स्वदेशी मेला सजेगा। इस मेले में देशभर के स्वदेशी उत्पादों, हस्तशिल्प, दैनिक उपयोग की वस्तुओं, स्थानीय उद्योगों और स्टार्टअप्स के 200 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। स्वदेशी जागरण मंच और स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस मेले से स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार मिलेगा। शुक्रवार को मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आयोजकों के मुताबिक, मेले में कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर मिलेगा। इसके जरिए युवाओं, महिलाओं और नए उद्यमियों को भी स्वरोजगार व उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। स्वदेशी मेले की तैयारियों की देखें तस्वीरें… हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों की प्रतियोगिताएं भी
12 दिन चलने वाले मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। स्कूली बच्चों के कार्यक्रम के अलावा युवाओं को स्वदेशी विचार से जोड़ने के लिए नाटक और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजकों का कहना है कि इन गतिविधियों के जरिए नई पीढ़ी को भारतीय कला, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक किया जाएगा। 1991 में हुई थी स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना
स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना 22 नवंबर 1991 को नागपुर में हुई थी। मंच स्वदेशी विचार को आगे बढ़ाने के लिए देशभर में गतिविधियां आयोजित करता है। आयोजकों के अनुसार, वर्ष 1999 में दिल्ली से शुरू हुई स्वदेशी मेलों की श्रृंखला के तहत अब तक देशभर में 100 से अधिक आयोजन हो चुके हैं। भोपाल का मेला भी इसी क्रम में आयोजित किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *