पॉक्सो कानून से लेकर साइबर सुरक्षा को लेकर बच्चों को जागरूक किया

पॉक्सो कानून से लेकर साइबर सुरक्षा को लेकर बच्चों को जागरूक किया

भास्कर न्यूज| खगड़िया राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में 26 से 31 अक्टूबर तक जिले के विद्यालयों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को अभियान के पहले दिन सातों प्रखंडों के स्कूलों में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम, बाल अधिकार, बाल विवाह और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। शहर के लाल बाबू इंटर विद्यालय में शिविर की अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार ने की। उन्होंने बच्चों से अनुचित व्यवहार या शोषण की स्थिति में चुप नहीं रहने और माता-पिता, शिक्षक अथवा भरोसेमंद वयस्क को बताने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के अगले चरण में प्रत्येक सहभागी विद्यालय से दो शिक्षकों को चिह्नित कर प्रशिक्षित करने की योजना है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को पॉक्सो कानून, बाल अधिकार और व्यक्तिगत सुरक्षा से संबंधित जानकारी देकर बच्चों को जागरूक करने में सक्षम बनाना है। संवाद और प्रश्नोत्तर के माध्यम से बच्चों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। सोमवार को अलौली, बेलदौर, चौथम, गोगरी, खगड़िया, मानसी और परबत्ता प्रखंडों के विद्यालयों में शिविर आयोजित हुए। इनमें चंद्रपुरा खुर्द, बहादुरपुर, महिनाथनगर, शाहबन्नी, सुंगठिया, भुतौली मलपा, शेर चकला, छोटी बलहा और डुमरिया बुजुर्ग के विद्यालय शामिल रहे। कार्यक्रमों में शिक्षा विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) और पुलिस विभाग के नामित पदाधिकारियों ने संसाधन व्यक्ति के रूप में भाग लिया। हर सहभागी विद्यालय से दो शिक्षक होंगे प्रशिक्षित भास्कर न्यूज| खगड़िया राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में 26 से 31 अक्टूबर तक जिले के विद्यालयों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को अभियान के पहले दिन सातों प्रखंडों के स्कूलों में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम, बाल अधिकार, बाल विवाह और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। शहर के लाल बाबू इंटर विद्यालय में शिविर की अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार ने की। उन्होंने बच्चों से अनुचित व्यवहार या शोषण की स्थिति में चुप नहीं रहने और माता-पिता, शिक्षक अथवा भरोसेमंद वयस्क को बताने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के अगले चरण में प्रत्येक सहभागी विद्यालय से दो शिक्षकों को चिह्नित कर प्रशिक्षित करने की योजना है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को पॉक्सो कानून, बाल अधिकार और व्यक्तिगत सुरक्षा से संबंधित जानकारी देकर बच्चों को जागरूक करने में सक्षम बनाना है। संवाद और प्रश्नोत्तर के माध्यम से बच्चों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। सोमवार को अलौली, बेलदौर, चौथम, गोगरी, खगड़िया, मानसी और परबत्ता प्रखंडों के विद्यालयों में शिविर आयोजित हुए। इनमें चंद्रपुरा खुर्द, बहादुरपुर, महिनाथनगर, शाहबन्नी, सुंगठिया, भुतौली मलपा, शेर चकला, छोटी बलहा और डुमरिया बुजुर्ग के विद्यालय शामिल रहे। कार्यक्रमों में शिक्षा विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) और पुलिस विभाग के नामित पदाधिकारियों ने संसाधन व्यक्ति के रूप में भाग लिया। हर सहभागी विद्यालय से दो शिक्षक होंगे प्रशिक्षित  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *