पूर्व मुखिया की करेंट लगने से मौत:गोपालगंज में हार्डवेयर दुकान पर काम करते समय हादसा, सरिया देते समय लगा झटका

पूर्व मुखिया की करेंट लगने से मौत:गोपालगंज में हार्डवेयर दुकान पर काम करते समय हादसा, सरिया देते समय लगा झटका

गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में एक पूर्व मुखिया की हार्डवेयर दुकान पर करेंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान भटवलिया गांव निवासी 45 वर्षीय दिनेश कुमार राम के रूप में हुई है। वह भटवलिया बाजार स्थित अपनी हार्डवेयर की दुकान पर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ग्राहकों को सरिया देते समय अचानक सरिया में करेंट आ गया, जिसकी चपेट में वह आ गए। करेंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दिनेश कुमार राम कोइनी पंचायत के पूर्व मुखिया भी रह चुके थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। मांझा एसएचओ ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और करेंट लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में एक पूर्व मुखिया की हार्डवेयर दुकान पर करेंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान भटवलिया गांव निवासी 45 वर्षीय दिनेश कुमार राम के रूप में हुई है। वह भटवलिया बाजार स्थित अपनी हार्डवेयर की दुकान पर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ग्राहकों को सरिया देते समय अचानक सरिया में करेंट आ गया, जिसकी चपेट में वह आ गए। करेंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दिनेश कुमार राम कोइनी पंचायत के पूर्व मुखिया भी रह चुके थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। मांझा एसएचओ ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और करेंट लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *