बिहार में एनडीए के सहयोगी दलों के बीच इन दिनों सब ठीक नहीं चल रहा है। सीट बंटवारे और अंदरूनी खींचतान के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने संगठन को मजबूत करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण जिला जदयू की नई जिला कमेटी बनाई गई है, जिसमें कुल 179 पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है। 179 नए पदाधिकारियों को अनुमोदन पत्र बांटे इसको लेकर शुक्रवार को मोतिहारी के सर्किट हाउस में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष भरत पटेल, नरकटिया विधायक विशाल कुमार सिंह और पूर्व एमएलसी सतीश कुमार ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय पटना से मंजूर जिला कमेटी के 179 नए पदाधिकारियों को अनुमोदन पत्र बांटे। इस दौरान जिलाध्यक्ष भरत पटेल और विधायक विशाल कुमार सिंह ने नए पदाधिकारियों को पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ दिलाई। लोगों तक विकास कार्यों को पहुंचाने का संकल्प सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों और बिहार सरकार के विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने जदयू के संगठन को और मजबूत और सशक्त बनाने की बात भी कही। कार्यक्रम में नरकटिया विधायक विशाल कुमार सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी बूथ स्तर तक कमेटी बनाकर संगठन को और मजबूत और सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और उनके दम पर ही पार्टी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने की अपील वहीं जिलाध्यक्ष भरत पटेल ने कहा कि सभी नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बूथ और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की उपलब्धियों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और महिला सशक्तिकरण के कार्यों को लोगों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने नए पदाधिकारियों से संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत करने और आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने की अपील की। बिहार में एनडीए के सहयोगी दलों के बीच इन दिनों सब ठीक नहीं चल रहा है। सीट बंटवारे और अंदरूनी खींचतान के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने संगठन को मजबूत करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण जिला जदयू की नई जिला कमेटी बनाई गई है, जिसमें कुल 179 पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है। 179 नए पदाधिकारियों को अनुमोदन पत्र बांटे इसको लेकर शुक्रवार को मोतिहारी के सर्किट हाउस में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष भरत पटेल, नरकटिया विधायक विशाल कुमार सिंह और पूर्व एमएलसी सतीश कुमार ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय पटना से मंजूर जिला कमेटी के 179 नए पदाधिकारियों को अनुमोदन पत्र बांटे। इस दौरान जिलाध्यक्ष भरत पटेल और विधायक विशाल कुमार सिंह ने नए पदाधिकारियों को पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ दिलाई। लोगों तक विकास कार्यों को पहुंचाने का संकल्प सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों और बिहार सरकार के विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने जदयू के संगठन को और मजबूत और सशक्त बनाने की बात भी कही। कार्यक्रम में नरकटिया विधायक विशाल कुमार सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी बूथ स्तर तक कमेटी बनाकर संगठन को और मजबूत और सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और उनके दम पर ही पार्टी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने की अपील वहीं जिलाध्यक्ष भरत पटेल ने कहा कि सभी नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बूथ और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की उपलब्धियों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और महिला सशक्तिकरण के कार्यों को लोगों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने नए पदाधिकारियों से संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत करने और आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने की अपील की।

