पटना के ईको पार्क के पास शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार आशीष पाठक घायल हो गए। वे बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान अचानक पेड़ कीएक टहनी उनके ऊपर गिर गई। हादसे में उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। पैर में चोट लगी है। बताया जा रहा कि उनका हाथ टूट गया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी यातायात पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पटना ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार की मदद की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बोरिंग रोड में निजी अस्पताल ले गई पुलिस आशीष पाठक, विजय कृष्ण पाठक के बेटे हैं और खगौल के मोतिचौक के रहने वाले हैं। घायल ने कहा कि निजी अस्पताल में एडमिट होना है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस उन्हें बोरिंग रोड स्थित उड्डयन अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। फिलहाल आशीष का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर लोगों की भीड़ जुटी रही। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मदद की। पटना के ईको पार्क के पास शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार आशीष पाठक घायल हो गए। वे बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान अचानक पेड़ कीएक टहनी उनके ऊपर गिर गई। हादसे में उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। पैर में चोट लगी है। बताया जा रहा कि उनका हाथ टूट गया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी यातायात पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पटना ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार की मदद की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बोरिंग रोड में निजी अस्पताल ले गई पुलिस आशीष पाठक, विजय कृष्ण पाठक के बेटे हैं और खगौल के मोतिचौक के रहने वाले हैं। घायल ने कहा कि निजी अस्पताल में एडमिट होना है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस उन्हें बोरिंग रोड स्थित उड्डयन अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। फिलहाल आशीष का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर लोगों की भीड़ जुटी रही। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मदद की।

