सड़क के बीच आ रहे बिजली पोल से यातायात बाधित:नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर सीवर टैंक लेवल में करने और पोल हटाने के दिए निर्देश

सड़क के बीच आ रहे बिजली पोल से यातायात बाधित:नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर सीवर टैंक लेवल में करने और पोल हटाने के दिए निर्देश

मेरठ की वेस्टर्न कचहरी रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। निर्माण के दौरान सड़क के बीच बने सीवर टैंकों को सड़क के लेवल से नीचे कवर किए जाने की शिकायत सामने आई थी। अब निगम की ओर से इन सीवर टैंकों को ऊंचा कराया जा रहा है, ताकि सड़क बनने के बाद उनके ढक्कन सड़क की सतह के बराबर रहें और भविष्य में सीवर की सफाई व रखरखाव में परेशानी न हो। वहीं, सड़क निर्माण के दौरान बिजली के पोल भी सड़क के बीच में आ रहे हैं। इससे यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन रही है। मामले को लेकर नगर निगम ने बिजली लाइन और पोल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार बिजली की मौजूदा लाइन को एक साथ हटाना संभव नहीं है, क्योंकि क्षेत्र में अंडरग्राउंड बिजली लाइन डालने की नई व्यवस्था भी की जानी है। निगम की ओर से बताया गया कि नई बिजली व्यवस्था शुरू होने के बाद सड़क के बीच आ रहे पोल और लाइन से जुड़ी समस्या को दूर किया जाएगा। इसके बाद संबंधित हिस्से में दोबारा सड़क निर्माण कराया जाएगा, ताकि सड़क पूरी तरह व्यवस्थित हो सके और यातायात में भी किसी तरह की बाधा न रहे। स्थानीय स्तर पर सड़क निर्माण के दौरान सीवर और बिजली के पोल को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। निगम की कार्रवाई के बाद अब निर्माण कार्य को निर्धारित लेवल और व्यवस्था के अनुसार पूरा कराने की तैयारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *