पूर्णिया में 9वीं जिलास्तरीय रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप शुरू:300 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे हिस्सा; 6 कैटेगरी में 2 दिन तक चलेगा मुकाबला

पूर्णिया में 9वीं जिलास्तरीय रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप शुरू:300 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे हिस्सा; 6 कैटेगरी में 2 दिन तक चलेगा मुकाबला

पूर्णिया में 9वीं जिलास्तरीय रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप-2026 की शुरुआत हो गई है। साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के मार्गदर्शन में दो दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन बेलौरी चौक के पास किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 3 और 4 अक्टूबर 2026 को चलेगी। इसमें 300 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कुल 6 अलग-अलग कैटेगरी में मुकाबले होंगे। ट्रायल क्वॉलिफिकेशन से हुई शुरुआत, 4 अक्टूबर को होगा फाइनल मुकाबला प्रतियोगिता के पहले दिन 3 अक्टूबर को ट्रायल क्वॉलिफिकेशन राउंड का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित प्रतिभागी 4 अक्टूबर को होने वाली फाइनल रेस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिसके लिए कुल 6 कैटिगरी में लगभग 300 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं । कुल 6 कैटेगरी में आयोजन बच्चों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतियोगिता को 6 अलग-अलग आयु वर्गों में बांटा गया है । जिनमें कैडेट-1, जो 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए रखे गए हैं । जबकि कैडेट-2 कटेगरी में 11 से 12 वर्ष के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। वहीं यूथ कैटेगरी में 13 से 14 वर्ष के बच्चों को भाग लेने का मौका दिया जा रहा है। सब जूनियर कैटेगरी 15 से 16 वर्ष के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं । जूनियर कैटेगरी में 17 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजन किया गया है । जबकि सीनियर कैटेगरी में 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए ओपन टू ऑल रखा गया है । ट्रैक और दूरी की रूपरेखा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शशांक सिंह ने बताया कि यह रोड साइक्लिंग रेस नेशनल हाईवे पर निर्धारित ट्रैक पर आयोजित की जा रही है। जिसमें कैडेट-1 और कैडेट-2 कैटिगरी के छोटे बच्चों के लिए 2 किलोमीटर की दूरी तय करने का समय निर्धारित किया गया है। इनमें 1 किलोमीटर जाना और एक किलोमीटर वापस लौटना है। इसके लिए बच्चों को निर्धारित समय दिया गया है। जिसके अंदर रेस तय कर सीधे 4 अक्टूबर को होने वाले फाइनल के प्रवेश करेंगे । जबकि अन्य चारों श्रेणियों यूथ, सब जूनियर, जूनियर और सीनियर के प्रतिभागियों के लिए 5 किलोमीटर का सफर तय करने का लक्ष्य रखा गया है। इन्हें ढाई किलोमीटर जाने और ढाई किलोमीटर लौटने का निर्देश है । पुलिस, यातायात पुलिस और NCC कैडेट्स रहे मुस्तैद नेशनल हाईवे पर आयोजन होने के कारण प्रतिभागियों की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन और यातायात पुलिस लगातार मुस्तैद नजर आई। इसके साथ ही, ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था और खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिए एनसीसी कैडेट्स भी पूरी सतर्कता के साथ तैनात दिखे। राज्य स्तर पर जाएंगे विजेता डिस्ट्रिक्ट साइक्लिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शशांक शेखर सिंह ने बताया कि यह 9वीं जिला स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता है। इसमें स्कूल स्तर के बच्चों से लेकर सीनियर वर्ग तक के लिए ओपन टू ऑल मुकाबले रखे गए हैं। इस बार प्रतियोगिता में 300 से अधिक बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। विजेता राज्य स्तर पर पूर्णिया का प्रतिनिधित्व करेंगे । राज्य से राष्ट्रीय स्तर पर ला चुके हैं पदक शशांक सिंह ने बताया कि पूर्णिया के बच्चे खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर परचम लहराने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी के प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक मजबूत मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ाना है। पूर्णिया में 9वीं जिलास्तरीय रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप-2026 की शुरुआत हो गई है। साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के मार्गदर्शन में दो दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन बेलौरी चौक के पास किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 3 और 4 अक्टूबर 2026 को चलेगी। इसमें 300 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कुल 6 अलग-अलग कैटेगरी में मुकाबले होंगे। ट्रायल क्वॉलिफिकेशन से हुई शुरुआत, 4 अक्टूबर को होगा फाइनल मुकाबला प्रतियोगिता के पहले दिन 3 अक्टूबर को ट्रायल क्वॉलिफिकेशन राउंड का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित प्रतिभागी 4 अक्टूबर को होने वाली फाइनल रेस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिसके लिए कुल 6 कैटिगरी में लगभग 300 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं । कुल 6 कैटेगरी में आयोजन बच्चों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतियोगिता को 6 अलग-अलग आयु वर्गों में बांटा गया है । जिनमें कैडेट-1, जो 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए रखे गए हैं । जबकि कैडेट-2 कटेगरी में 11 से 12 वर्ष के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। वहीं यूथ कैटेगरी में 13 से 14 वर्ष के बच्चों को भाग लेने का मौका दिया जा रहा है। सब जूनियर कैटेगरी 15 से 16 वर्ष के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं । जूनियर कैटेगरी में 17 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजन किया गया है । जबकि सीनियर कैटेगरी में 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए ओपन टू ऑल रखा गया है । ट्रैक और दूरी की रूपरेखा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शशांक सिंह ने बताया कि यह रोड साइक्लिंग रेस नेशनल हाईवे पर निर्धारित ट्रैक पर आयोजित की जा रही है। जिसमें कैडेट-1 और कैडेट-2 कैटिगरी के छोटे बच्चों के लिए 2 किलोमीटर की दूरी तय करने का समय निर्धारित किया गया है। इनमें 1 किलोमीटर जाना और एक किलोमीटर वापस लौटना है। इसके लिए बच्चों को निर्धारित समय दिया गया है। जिसके अंदर रेस तय कर सीधे 4 अक्टूबर को होने वाले फाइनल के प्रवेश करेंगे । जबकि अन्य चारों श्रेणियों यूथ, सब जूनियर, जूनियर और सीनियर के प्रतिभागियों के लिए 5 किलोमीटर का सफर तय करने का लक्ष्य रखा गया है। इन्हें ढाई किलोमीटर जाने और ढाई किलोमीटर लौटने का निर्देश है । पुलिस, यातायात पुलिस और NCC कैडेट्स रहे मुस्तैद नेशनल हाईवे पर आयोजन होने के कारण प्रतिभागियों की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन और यातायात पुलिस लगातार मुस्तैद नजर आई। इसके साथ ही, ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था और खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिए एनसीसी कैडेट्स भी पूरी सतर्कता के साथ तैनात दिखे। राज्य स्तर पर जाएंगे विजेता डिस्ट्रिक्ट साइक्लिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शशांक शेखर सिंह ने बताया कि यह 9वीं जिला स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता है। इसमें स्कूल स्तर के बच्चों से लेकर सीनियर वर्ग तक के लिए ओपन टू ऑल मुकाबले रखे गए हैं। इस बार प्रतियोगिता में 300 से अधिक बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। विजेता राज्य स्तर पर पूर्णिया का प्रतिनिधित्व करेंगे । राज्य से राष्ट्रीय स्तर पर ला चुके हैं पदक शशांक सिंह ने बताया कि पूर्णिया के बच्चे खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर परचम लहराने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी के प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक मजबूत मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ाना है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *