पुरवा तरौहां में धनुषयज्ञ का भव्य मंचन:धनुष टूटते ही सीता ने श्रीराम को पहनाई वरमाला, गूंजे जयकारे

पुरवा तरौहां में धनुषयज्ञ का भव्य मंचन:धनुष टूटते ही सीता ने श्रीराम को पहनाई वरमाला, गूंजे जयकारे

चित्रकूट के पुरवा तरौहां में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में धनुषयज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, संत मदन गोपाल दास जी महाराज, रामनारायण त्रिपाठी और संत दिव्यजीवन दास जी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम ने जैसे ही शिव धनुष उठाया, वह टूट गया। इसके बाद माता सीता ने श्रीराम को वरमाला पहनाई। पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लक्ष्मण-परशुराम संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। स्थानीय कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन की सफलता में समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *