भीलवाड़ा में 5 घंटे बिजली बंद:सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक कटौती, जानें कौनसे एरिया होंगे प्रभावित

भीलवाड़ा में 5 घंटे बिजली बंद:सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक कटौती, जानें कौनसे एरिया होंगे प्रभावित

भीलवाड़ा शहर के कई इलाकों में सोमवार को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते कुछ क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक पांच घंटे बिजली नहीं मिलेगी। वहीं, पुर और बापू नगर सहित कुछ इलाकों में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक चार घंटे बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है। पुर और बापू नगर में चार घंटे बिजली बंद एवीएनएल के सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने बताया कि 11 KV सिटी सेकंड फीडर से जुड़े पुराना बापू नगर, कर्मचारी कॉलोनी, बीमा हॉस्पिटल, पी एंड टी चौराहा, नाकोड़ा चौराहा, सब्जी मंडी बापू नगर, कम्युनिटी हॉल, न्यू इरा पब्लिक स्कूल, गुरुजी की होटल के आसपास, पुर रोड, एच और आई सेक्टर बापू नगर सहित सिटी सेकंड फीडर से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह, 11 KV नर्सिंग द्वारा फीडर से जुड़े खेल मोहल्ला, विश्नोई मोहल्ला, नर्सिंग द्वारा, माली मोहल्ला, हरिजन बस्ती, मूंदड़ा हॉस्पिटल, पुर बस स्टैंड, तेलियों की बाड़ी, अमृत चौक, देवली रोड और नर्सिंग द्वारा क्षेत्र में भी सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इन इलाकों में पांच घंटे नहीं आएगी बिजली तिलक नगर के सभी सेक्टर, कृष्ण कुंज, रिद्धि सिद्धि एनक्लेव, आदर्श विहार, गोकुल विहार, राधे नगर, श्री विहार, इम्पीरियल प्राइम, आदर्श नगर, भवानी नगर, अपना घर योजना, मदीना कॉलोनी, भूरा विहार, दादा बाड़ी, बक्ता बाबा रोड, सिद्धिविनायक हॉस्पिटल, कोली मोहल्ला, धान मंडी, पंचमुखी दरबार, तेजाजी चौक, खटीक मोहल्ला, जूनावास, शीतला माता मंदिर, ईरास, ओम नगर, अलीजा नगर, हैलेड, रिंग रोड, सदर थाना, देव छाया और नेहरू विहार के सभी सेक्टर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जरूरी काम पहले निपटाने की अपील विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती के तय समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *