सूदखोरों पर पुलिस की कार्रवाई, हेल्पलाइन नंबर जारी:जौनपुर में मनमाना ब्याज वसूलने वालों पर शिकंजा, पीड़ित कर सकेंगे शिकायत

सूदखोरों पर पुलिस की कार्रवाई, हेल्पलाइन नंबर जारी:जौनपुर में मनमाना ब्याज वसूलने वालों पर शिकंजा, पीड़ित कर सकेंगे शिकायत

जौनपुर में अब सूदखोरों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। जो लोग जरूरत के समय लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना ब्याज वसूलते हैं, उन पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने पीड़ितों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। कर्ज देने के नाम पर आर्थिक शोषण करने, धमकाने और वसूली के लिए दबाव बनाने वालों के खिलाफ तैयारी है। पीड़ित बिना किसी डर के अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। जिले में ऐसे लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई होगी, जो बिना वैध लाइसेंस के ब्याज पर पैसा उधार देते हैं। लाइसेंसधारी साहूकार भी अगर तय नियमों से ज्यादा ब्याज वसूलकर परेशान करते हैं, तो उन पर भी एक्शन होगा। ऐसी किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 9454458196 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *