पीलीभीत में अगवा युवती सकुशल बरामद:जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह करने का आरोप, युवक हिरासत में

पीलीभीत में अगवा युवती सकुशल बरामद:जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह करने का आरोप, युवक हिरासत में

पीलीभीत में जबरन धर्म परिवर्तन, निकाह और अपहरण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। शुक्रवार शाम 5 बजे पुलिस ने लापता युवती को रिछा रोड से सुरक्षित बरामद कर लिया। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बयान दर्ज कराने के बाद युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। ग्रेटर नोएडा में नौकरी के दौरान बहलाने का आरोप युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी ग्रेटर नोएडा में नौकरी करती थी। वहां उसकी मुलाकात मिसरयार खां से हुई। आरोप है कि उसने युवती को बहला-फुसलाकर उसका ब्रेनवाश किया। दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराया और बुर्का पहनाया। पिता ने निकाह के बाद शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया है। 20 सितंबर को घर लौटी थी युवती परिवार के मुताबिक, युवती 20 सितंबर को आरोपी के चंगुल से छूटकर घर लौटी थी। उसने परिजनों को अपने साथ हुई घटनाओं की जानकारी दी थी। इसके बाद 30 सितंबर की शाम वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। बाइकों पर ले जाते दिखने का आरोप परिवार का आरोप है कि ग्रामीणों ने युवती को मिसरयार खां, उसके भाई शहरयार खां और दो अज्ञात लोगों के साथ बाइकों पर जाते देखा था। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की। बयान दर्ज कर वन स्टॉप सेंटर भेजा सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने बताया कि पुलिस टीम ने लापता युवती को बरामद कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और बयान दर्ज कराने के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *