उर्दूपुरा के युवक की हादसे में मौत

उर्दूपुरा के युवक की हादसे में मौत

उज्जैन | उर्दूपुरा निवासी विजय राठौर की विजयगंज मंडी के समीप एक्सीडेंट में मौत हो गई। विजय आइस्क्रीम कंपनी में काम करते थे और साथी के साथ रात को शाजापुर से लौट रहे थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। पुलिस ने गंभीर घायल को अस्पताल भिजवाया। जीवाजीगंज पुलिस ने बताया कि विजय अपने साथी सुजल पिता सुरेश निवासी भैरवगढ़ के साथ शाजापुर आइस्क्रीम की सेल्समैनी को लेकर गए थे, लौटते उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। दोनों युवक बाइक से थे और विजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सुजल गंभीर घायल है, जिसे इंदौर रैफर किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *