गांधी जयंती पर कटका पंचायत में स्वच्छता अभियान शुरू:कचरा प्रबंधन और खुले में शौच से मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा

गांधी जयंती पर कटका पंचायत में स्वच्छता अभियान शुरू:कचरा प्रबंधन और खुले में शौच से मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा

गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कटका पंचायत भवन परिसर में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रथ को रवाना किया। इस रथ के जरिए गांवों और मोहल्लों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और खुले में शौच से मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि से हुई। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, पंचायतकर्मियों और ग्रामीणों ने पंचायत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व और कचरा निस्तारण की जानकारी दी गई। मुखिया कुमार किसलय ने कहा कि स्वच्छता सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से घरों के साथ-साथ गलियों और नालियों की सफाई पर भी ध्यान देने की अपील की। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने भी स्वच्छ वातावरण को स्वस्थ समाज की बुनियाद बताया और सहयोग का आग्रह किया। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कटका पंचायत भवन परिसर में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रथ को रवाना किया। इस रथ के जरिए गांवों और मोहल्लों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और खुले में शौच से मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि से हुई। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, पंचायतकर्मियों और ग्रामीणों ने पंचायत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व और कचरा निस्तारण की जानकारी दी गई। मुखिया कुमार किसलय ने कहा कि स्वच्छता सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से घरों के साथ-साथ गलियों और नालियों की सफाई पर भी ध्यान देने की अपील की। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने भी स्वच्छ वातावरण को स्वस्थ समाज की बुनियाद बताया और सहयोग का आग्रह किया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *