दशहरा-दीपावली पर लखनऊ से चलेगी 2 स्पेशल ट्रेनें:18 ट्रेनों से 32 हजार वेटिंग यात्रियों को राहत, मुंबई के लिए 21 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन

दशहरा-दीपावली पर लखनऊ से चलेगी 2 स्पेशल ट्रेनें:18 ट्रेनों से 32 हजार वेटिंग यात्रियों को राहत, मुंबई के लिए 21 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन

लखनऊ में दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने 18 स्पेशल ट्रेनें चलाने की मंजूरी दी है। इनसे करीब 32 हजार वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। लखनऊ होकर मुंबई जाने वाली दो विशेष ट्रेनों का संचालन 21 अक्टूबर से शुरू होगा। लखनऊ से इन रूटों पर बढ़ेगी ट्रेनें त्योहारी सीजन में लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, बिहार, पूर्वांचल और बंगाल जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की मांग बढ़ गई है। कई नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लखनऊ मंडल अलग-अलग रूटों पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। दिल्ली-मुंबई से यूपी-बिहार लौटेंगे यात्री दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल स्थित अपने घर लौटते हैं। त्योहार खत्म होने के बाद वापसी के दौरान भी ट्रेनों में भीड़ बढ़ती है। इसी को देखते हुए रेलवे ने प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है। 32 हजार वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को राहत की उम्मीद रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद 18 स्पेशल ट्रेनों के संचालन से करीब 32 हजार वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त ट्रेनों से यात्रियों को सफर के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। साथ ही त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों पर बढ़ने वाला दबाव भी कम करने में मदद मिलेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *