पाइन सफाई में नहीं दिखे मजदूर, अटेंडेंस दर्ज:मास्टर रोल में अटेंडेंस दर्ज कर फोटो अपलोड करने की शिकायत

पाइन सफाई में नहीं दिखे मजदूर, अटेंडेंस दर्ज:मास्टर रोल में अटेंडेंस दर्ज कर फोटो अपलोड करने की शिकायत

पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड की ग्राम पंचायत राज बैकुठवा में पाइन सफाई के काम में गड़बड़ी सामने आई है। आरोप है कि काम की जगह एक भी मजदूर नहीं था, लेकिन योजना के मास्टर रोल में 30 मजदूरों की हाजिरी दर्ज कर दी गई। मजदूरों की तस्वीरें भी वेबसाइट पर अपलोड की गई हैं। इस मामले के बाद योजना के काम और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मुखिया निधि से वीबीजी रामजी योजना के तहत इकबाल साह के खेत से रामाशंकर प्रसाद के खेत तक पाइन की सफाई का काम चल रहा है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की अपील स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से काम की जगह पर कोई मजदूर नहीं दिख रहा है। इसके बावजूद योजना के मास्टर रोल में 30 मजदूरों की हाजिरी दर्ज है। काम से जुड़ी तस्वीरें भी वेबसाइट पर अपलोड करने का आरोप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सच में काम की जगह मजदूर नहीं थे और फिर भी उनकी हाजिरी लगाई गई है, तो इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। लोगों ने अधिकारियों से योजना की मौके पर जाकर जांच करने और मास्टर रोल व अपलोड की गई तस्वीरों का मिलान करने की मांग की है। योजना की जांच कराई जाएगी – अधिकारी उनका कहना है कि जांच से ही पता चलेगा कि काम असल में हुआ है या सिर्फ कागजों पर मजदूरों की हाजिरी दिखाई गई है। इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चा हो रही है। ग्रामीण योजना के काम में पारदर्शिता लाने की मांग कर रहे हैं। इस बारे में जी राम जी के अधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि योजना की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड की ग्राम पंचायत राज बैकुठवा में पाइन सफाई के काम में गड़बड़ी सामने आई है। आरोप है कि काम की जगह एक भी मजदूर नहीं था, लेकिन योजना के मास्टर रोल में 30 मजदूरों की हाजिरी दर्ज कर दी गई। मजदूरों की तस्वीरें भी वेबसाइट पर अपलोड की गई हैं। इस मामले के बाद योजना के काम और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मुखिया निधि से वीबीजी रामजी योजना के तहत इकबाल साह के खेत से रामाशंकर प्रसाद के खेत तक पाइन की सफाई का काम चल रहा है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की अपील स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से काम की जगह पर कोई मजदूर नहीं दिख रहा है। इसके बावजूद योजना के मास्टर रोल में 30 मजदूरों की हाजिरी दर्ज है। काम से जुड़ी तस्वीरें भी वेबसाइट पर अपलोड करने का आरोप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सच में काम की जगह मजदूर नहीं थे और फिर भी उनकी हाजिरी लगाई गई है, तो इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। लोगों ने अधिकारियों से योजना की मौके पर जाकर जांच करने और मास्टर रोल व अपलोड की गई तस्वीरों का मिलान करने की मांग की है। योजना की जांच कराई जाएगी – अधिकारी उनका कहना है कि जांच से ही पता चलेगा कि काम असल में हुआ है या सिर्फ कागजों पर मजदूरों की हाजिरी दिखाई गई है। इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चा हो रही है। ग्रामीण योजना के काम में पारदर्शिता लाने की मांग कर रहे हैं। इस बारे में जी राम जी के अधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि योजना की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *