पलामू में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी:62 साल के बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर घायल; बाइक के उड़ गए परखच्चे

पलामू में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी:62 साल के बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर घायल; बाइक के उड़ गए परखच्चे

डाल्टनगंज-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर छतरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी बाईपास में रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। दुर्घटना में बगैया गांव निवासी 62 वर्षीय जालिम भुइयां की मौत हो गई, जबकि संजय यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार संख्या UP 67 AM 6009 अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से जा टकराई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इलाज के दौरान जालिम ने तोड़ा दम आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल छतरपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर कर दिया। एमएमसीएच में इलाज के दौरान 62 वर्षीय जालिम भुइयां ने दम तोड़ दिया। वहीं, संजय यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवार सड़क पर दूर जा गिरे। कार चालक और सवार फरार, पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद छतरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कार चालक और उसमें सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान और तलाश में जुटी है। दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ पुलिस आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *