पटना यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन G+8 भवन में इस्तेमाल हो रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर छात्र संघ ने सवाल उठाए हैं। छात्र संघ ने भवन निर्माण में कथित अनियमितताओं की शिकायतों को देखते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है। भवन के निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही बालू, गिट्टी, ईंट और अन्य निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। छात्र संघ अध्यक्ष ने घोटाला का आरोप लगाया है। 2 दिन बाद राज्यपाल ने मिलने का दिया समय पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु शेखर ने कहा कि यह भवन विश्वविद्यालय के हजारों छात्रों से जुड़ा है। ऐसे में निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी से छात्रों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। उन्होंने राज्यपाल सह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति से निर्माण में इस्तेमाल बालू, गिट्टी, ईंट और अन्य सामग्री के नमूने अधिकृत तकनीकी प्रयोगशाला में भेजकर जांच कराने की मांग की थी। 2 दिन बाद हमें राज्यपाल ने मिलने का समय दिया है। गुणवत्ता जांच तक निर्माण कार्य रोका जाना चाहिए- शांतनु शेखर छात्र संघ ने निर्माण का टेंडर पाने वाली कंपनी या एजेंसी की कार्यप्रणाली और टेंडर प्रक्रिया की भी जांच कराने की मांग की है। छात्र संघ अध्यक्ष का कहना है कि जब तक गुणवत्ता जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक निर्माण कार्य रोकने पर भी विचार किया जाना चाहिए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके। मगध महिला कॉलेज में 24 घंटे चलने वाली डिस्पेंसरी खुली शांतनु शेखर ने यह भी जानकारी दी कि उनके पहल से मगध महिला कॉलेज परिसर में 24 घंटे चलने वाली डिस्पेंसरी (औषधालय) खुली है। छात्रसंघ चुनाव के दौरान उन्होंने कॉलेज की छात्राओं से वादा किया था कि वे कैंपस में स्वास्थ्य सुविधाओं और विशेष रूप से पीरियड्स क्रैम्प्स व सैनिटरी पैड्स जैसी आपातकालीन जरूरतों के लिए डिस्पेंसरी खुलवाएंगे। इस डिस्पेंसरी में 24*7 नर्स कॉलेज की छात्राओं के लिए उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पहल से वाणिज्य महाविद्यालय में नेटवर्क इशू भी ठीक हो गया है। पटना यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन G+8 भवन में इस्तेमाल हो रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर छात्र संघ ने सवाल उठाए हैं। छात्र संघ ने भवन निर्माण में कथित अनियमितताओं की शिकायतों को देखते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है। भवन के निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही बालू, गिट्टी, ईंट और अन्य निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। छात्र संघ अध्यक्ष ने घोटाला का आरोप लगाया है। 2 दिन बाद राज्यपाल ने मिलने का दिया समय पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु शेखर ने कहा कि यह भवन विश्वविद्यालय के हजारों छात्रों से जुड़ा है। ऐसे में निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी से छात्रों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। उन्होंने राज्यपाल सह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति से निर्माण में इस्तेमाल बालू, गिट्टी, ईंट और अन्य सामग्री के नमूने अधिकृत तकनीकी प्रयोगशाला में भेजकर जांच कराने की मांग की थी। 2 दिन बाद हमें राज्यपाल ने मिलने का समय दिया है। गुणवत्ता जांच तक निर्माण कार्य रोका जाना चाहिए- शांतनु शेखर छात्र संघ ने निर्माण का टेंडर पाने वाली कंपनी या एजेंसी की कार्यप्रणाली और टेंडर प्रक्रिया की भी जांच कराने की मांग की है। छात्र संघ अध्यक्ष का कहना है कि जब तक गुणवत्ता जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक निर्माण कार्य रोकने पर भी विचार किया जाना चाहिए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके। मगध महिला कॉलेज में 24 घंटे चलने वाली डिस्पेंसरी खुली शांतनु शेखर ने यह भी जानकारी दी कि उनके पहल से मगध महिला कॉलेज परिसर में 24 घंटे चलने वाली डिस्पेंसरी (औषधालय) खुली है। छात्रसंघ चुनाव के दौरान उन्होंने कॉलेज की छात्राओं से वादा किया था कि वे कैंपस में स्वास्थ्य सुविधाओं और विशेष रूप से पीरियड्स क्रैम्प्स व सैनिटरी पैड्स जैसी आपातकालीन जरूरतों के लिए डिस्पेंसरी खुलवाएंगे। इस डिस्पेंसरी में 24*7 नर्स कॉलेज की छात्राओं के लिए उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पहल से वाणिज्य महाविद्यालय में नेटवर्क इशू भी ठीक हो गया है।

