असरगंज में सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई जख्मी:डॉक्टर को दिखाकर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होने से हादसा, मायागंज रेफर

असरगंज में सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई जख्मी:डॉक्टर को दिखाकर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होने से हादसा, मायागंज रेफर

मुंगेर में असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा के पास बुधवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भाई डॉक्टर को दिखाकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। मकवा के पास अचानक बाइक बेकाबू हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद परिजनों ने तुरंत दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर पुतुल कुमारी ने उनका शुरुआती इलाज किया। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान असरगंज के मदारपुर निवासी मो. शमशेर के 13 साल के बेटे मो. अंसारुल और 23 साल के मो. अफसर के रूप में हुई है। मुंगेर में असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा के पास बुधवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भाई डॉक्टर को दिखाकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। मकवा के पास अचानक बाइक बेकाबू हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद परिजनों ने तुरंत दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर पुतुल कुमारी ने उनका शुरुआती इलाज किया। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान असरगंज के मदारपुर निवासी मो. शमशेर के 13 साल के बेटे मो. अंसारुल और 23 साल के मो. अफसर के रूप में हुई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *