बेटे के नाम डेढ़ करोड़ की एफडी कराने का आरोप:रामपुर में मारपीट कर बुजुर्ग मां ने घर से निकालने की डीएम से की शिकायत

बेटे के नाम डेढ़ करोड़ की एफडी कराने का आरोप:रामपुर में मारपीट कर बुजुर्ग मां ने घर से निकालने की डीएम से की शिकायत

रामपुर में बीपी कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे पर धोखे से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की बैंक एफडी अपने नाम कराने और उनके साथ मारपीट कर घर से निकालने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे महिला जगजीत कौर अपने अधिवक्ता के साथ जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने शिकायती पत्र देकर बेटे के खिलाफ कार्रवाई और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की। जगजीत कौर का आरोप है कि बेटा अब उनके साथ घर में मारपीट करता है और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक होने के नाते अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने और एफडी की रकम वापस दिलाने की मांग की है। महिला के मुताबिक, एफडी अपने नाम कराने की घटना 18 जुलाई 2023 की है। उनका कहना है कि इस संबंध में लंबे समय से शिकायतें करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। डीएम ने जांच के दिए निर्देश महिला ने अधिवक्ता के माध्यम से दिए शिकायती पत्र में पूरे मामले की जांच कराने और बैंक की एफडी की रकम वापस दिलाने की मांग उठाई। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। महिला के अधिवक्ता ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक से जुड़े मामले में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया है। डीएम ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। उधर, महिला का बेटा फिलहाल आरोपों पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है। थाना सिविल लाइंस पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। पति की मौत के बाद बेटी करती है देखभाल जगजीत कौर के दो बच्चे हैं। उनके पति जगदीश ढींगरा की वर्ष 2022 में लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। उनकी बेटी दीक्षा विवाहित हैं। वह अपने पति और दो बच्चों की जिम्मेदारी संभालने के साथ मां की भी देखभाल करती हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *