पंजाब के सीएम मान की पत्नी पर रिश्वत के आरोप:भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने अरविंद केजरीवाल को घेरा, जांच की मांग की

पंजाब के सीएम मान की पत्नी पर रिश्वत के आरोप:भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने अरविंद केजरीवाल को घेरा, जांच की मांग की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। मनोरंजन कालिया ने आरोप लगाया है कि एक दुष्कर्म (रेप) के मामले को दबाने और आरोपी को बचाने के एवज में 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है। इस मुद्दे पर उन्होंने ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीयत पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ बताने वाली पार्टी अब इस मामले में कार्रवाई करेगी? इसके साथ ही उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी का समर्थन करने को लेकर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर भी कड़ा एतराज जताया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया ने एक बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए पंजाब की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर द्वारा एक रेप केस के मामले में संबंधित व्यक्ति को बचाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गई।
मुख्यमंत्री के परिवार पर भ्रष्टाचार के लगे आरोप मनोरंजन कालिया ने आम आदमी पार्टी के उस दावे पर सीधा प्रहार किया, जिसमें वह खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ पार्टी के रूप में प्रचारित करती है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी हर मंच से अपनी ईमानदारी का ढिंढोरा पीटती है, आज उसी के मुख्यमंत्री के परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं।
आप संयोजक से कांग्रेस विधायक ने जबाव मांगा भाजपा नेता ने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि क्या अब भगवंत मान एक मुख्यमंत्री के रूप में अपनी धर्मपत्नी पर कोई एक्शन लेंगे? उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी जवाब मांगते हुए पूछा कि क्या वह अब पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई करने का साहस दिखाएंगे, या फिर इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। प्रेस से बातचीत के दौरान मनोरंजन कालिया ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेता दीपेंद्र हुड्डा पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा द्वारा सज्जन कुमार को भारत का रोल मॉडल बताए जाने को बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक करार दिया। मनोरंजन कालिया ने 1984 के सिख नरसंहार का उल्लेख करते हुए कहा कि जो व्यक्ति 1984 के सिख कत्लेआम का प्रमुख भागीदार रहा हो और जिस पर अदालत द्वारा गंभीर फैसले दिए गए हों, वह भारत के नागरिकों या युवाओं का रोल मॉडल कभी नहीं हो सकता।
पूरे सिख समाज के जख्मों पर नमक छिड़कने का आरोप उन्होंने कहा कि ऐसे विवादित व्यक्ति की सराहना करना 1984 के पीड़ितों और पूरे सिख समाज के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। भाजपा नेता के इन तीखे हमलों के बाद पंजाब के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस दोनों ही विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *