करनाल में पुलिसकर्मियों पर हमला:एसपीओ की वर्दी फाड़ी,एक आरोपी पकड़ा, दूसरा फरार

करनाल में पुलिसकर्मियों पर हमला:एसपीओ की वर्दी फाड़ी,एक आरोपी पकड़ा, दूसरा फरार

करनाल जिला में निगदु थाना क्षेत्र के गांव सांभली में जान से मारने की धमकी की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ दो युवकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से एसपीओ के सिर पर हमला किया। बचाव में हाथ आगे करने पर कड़ा उसके दाहिने हाथ पर लगा। पुलिसकर्मियों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से भाग गया। घटना में एसपीओ के हाथ में चोट लगी और उसकी वर्दी भी फाड़ दी गई। मेडिकल के बाद मामले की शिकायत पुलिस चौकी में की गई। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मिली थी जान से मारने की धमकी की सूचना
ईआरवी-426 के इंचार्ज एसपीओ राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अगस्त को रात 11:46 बजे इवेंट मिला था। सूचना देने वाली महिला ने बताया था कि गांव का एक व्यक्ति फोन करके उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने यह भी बताया कि सुबह उसके पति के साथ मारपीट हुई थी और बच्चों को स्कूल ले जाते समय भी उसे मारने की धमकी दी गई।
सूचना पर राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ गांव सांभली पहुंचे। मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला और न ही कोई ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिस पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। महिला को लिखित शिकायत देने के लिए कहा गया। उसने बताया कि वह सुबह पुलिस चौकी सीतामाई में लिखित शिकायत देगी। इसके बाद इवेंट का नियमानुसार निपटान कर दिया गया। दूसरी सूचना पर पहुंचे तो बाइक सवार धमकाते मिले
21 अगस्त को रात 12:36 बजे इवेंट फिर इवेंट मिला। इस बार संजय, जो पहली सूचना देने वाली महिला का पति था, ने कहा कि उसकी जान को खतरा है और पुलिस की जरूरत है। पिछली सूचना को भी इस इवेंट के साथ जोड़ दिया गया। पुलिस टीम दोबारा सांभली पहुंची। पुलिस के अनुसार, संजय के फोन पर उसकी पत्नी ने बात की और बताया कि अभी दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर धमकी देकर गए हैं। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवारों को रुकवाकर उनके नाम पूछे। उन्होंने अपने नाम सौरव पुत्र राजकुमार और अक्षय पुत्र नरेश, दोनों निवासी सांभली, बताए। मोटरसाइकिल को अक्षय चला रहा था। पुलिस को देखकर एक आरोपी ने कड़े से किया हमला
इसी दौरान पहले से दी गई सूचना पर ड्यूटी अफसर एएसआई करनैल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का आरोप है कि पुलिस को आता देखकर अक्षय ने मोटरसाइकिल खड़ी की और हाथ में पहने कड़े से एसपीओ राकेश कुमार के सिर पर हमला कर दिया। राकेश ने बचाव के लिए दाहिना हाथ आगे किया, जिससे कड़ा हाथ पर लगा और उन्हें चोट आई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *