पंचायत चुनाव में पाली के किसान उतारेंगे प्रत्याशी!:150 गांवों के प्रतिनिधियों की बैठक में होगा फैसला, मांगी राय

पंचायत चुनाव में पाली के किसान उतारेंगे प्रत्याशी!:150 गांवों के प्रतिनिधियों की बैठक में होगा फैसला, मांगी राय

किसान संघर्ष समिति की बैठक बालाजी मंदिर खुंडावास में समिति अध्यक्ष गिरधारी सिंह मंडली के नेतृत्व में हुई। बैठक में किसानों ने इस बार अपने प्रत्याशी भी मैदान में उतारने पर चर्चा की। इस दौरान 50-60 गांवों के किसान प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी क्षेत्र में पानी की समस्या और चल रहे आंदोलन को लेकर अपनी राय रखी। बैठक में किसानों ने कहा कि क्षेत्र के किसान पिछले करीब पांच साल से पानी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। क्षेत्र में चकचांद मारिया और बुझा बांध का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन किसानों ने निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर रोष जताया। किसानों का कहना था कि लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद बांधों का काम अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ रहा है। बैठक में अधिकांश किसान प्रतिनिधियों ने आगामी पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनाव में किसान संघर्ष समिति के सदस्यों को प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारने का विचार रखा। किसानों ने कहा कि संघर्ष समिति के माध्यम से पानी के मुद्दे को मजबूती से उठाने वाले प्रतिनिधियों को चुनाव में समर्थन दिया जा सकता है। किसानों ने बताया कि 3 अक्टूबर को किरवा मामाजी मंदिर में हुई बैठक में भी अधिकांश किसानों ने संघर्ष समिति के सदस्यों को चुनाव मैदान में उतारने की बात रखी थी। अब करीब दो दिन बाद लगभग 150 गांवों के किसान प्रतिनिधियों की बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें सभी किसानों की राय लेकर सर्वसम्मति से अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक में नाथुदान चारण, गंगादान चारण, प्रभुदान चारण, कान सिंह खुंडावास, राजू मीना गोदावास, मदन सिंह जागरवाल, विसन सिंह पादरला, हरिराम पटेल, अर्जुन सिंह जैतपुरा, रतन सिंह गिरवर, किशनराम पटेल, भैरूसिंह सेदरिया, खिमाराम सेदरिया, सूरसिंह डरी, कल्याण सिंह राणा, दुर्गाराम पटेल, महेंद्र सिंह, मोंटूसिंह डिंगाई, संग्राम सिंह गिरवार, झुंजार सिंह, धनाराम पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *