सीहोर| मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष-2026 के तहत 29 सितंबर मंगलवार को मतदान होगा। मतदान के दिन मतदाताओं को सुविधा देने के लिए श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश देने के निर्देश जारी किए गए हैं। कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों को मतदान के लिए साप्ताहिक अवकाश के प्रावधान के मुताबिक मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश मिलेगा।

