भैरूंदा| तहसील की ग्राम पंचायत छापरी के वरिष्ठ नागरिक मयाराम पटेल (83 वर्ष) का निधन हो गया। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में नीलकंठ मुक्तिधाम में पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि परिवार के सदस्य द्वारा दी गई। अंतिम संस्कार से पूर्व उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

