लव-कुश जयंती चल समारोह में सीहोर| लव-कुश जयंती आयोजन समिति कुशवाहा समाज के अध्यक्ष बलराम पटेल कुशवाहा के नेतृत्व में रविवार को भोपाल से इछावर जा रहे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बिलकिसगंज रोड हाईवे पर समाजजनों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें 28 सितंबर को शहर में निकाले जाने वाले लव-कुश जयंती चल समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। समिति अध्यक्ष बलराम पटेल कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि चल समारोह इंग्लिशपुरा रोड, कोतवाली चौराहा, पांच चौराहा, निशा टॉकीज चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए लव-कुश शुगर फैक्ट्री चौराहा से श्री सुंदर गार्डन पहुंचेगा, जहां समारोह का समापन होगा। सुंदर गार्डन में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा। सामाजिक उत्थान को लेकर वरिष्ठ समाजजन अपने विचार रखेंगे।समिति के जगदीश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, सानंद कुशवाहा आदि ने चल समारोह में शामिल होने की अपील की है।

