नोएडा में ट्रेडिंग के नाम पर 10.40 लाख ठगे:निवेश के लिए दी गई ट्रेनिंग, मुनाफा दिखा, निकालने की कहने पर संपर्क तोड़ा

नोएडा में ट्रेडिंग के नाम पर 10.40 लाख ठगे:निवेश के लिए दी गई ट्रेनिंग, मुनाफा दिखा, निकालने की कहने पर संपर्क तोड़ा

ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 10.40 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि ठगों ने फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म पर रकम जमा कराई और स्क्रीन पर मुनाफा व बैलेंस दिखाकर पीड़ित को निवेश जारी रखने के लिए प्रेरित किया। रकम निकालने की कोशिश करने पर पीड़ित की रिक्वेस्ट को टाल दिया गया या लंबित रखा गया। सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 5 हजार ही निकाल सके
ग्रेटर नोएडा निवासी सौरभ मिश्रा ने बताया कि उन्होंने 19 जुलाई से सात अगस्त 2026 के बीच ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए करीब 10.40 लाख रुपये निवेश किए थे। प्लेटफॉर्म पर निवेश की रकम और मुनाफा दिखाया जा रहा था, लेकिन निकासी के दौरान परेशानी होने लगी। वह केवल पांच हजार रुपये ही निकाल सके। इसके बाद उनकी निकासी की मांगों को टाल दिया गया या अस्वीकार कर दिया गया। निवेश के लिए दी गई ट्रेनिंग
ठगी के बारे में शिकायतकर्ता ने बताया कि निवेश के दौरान उसका श्रीधि मुनोट नाम की महिला से संपर्क कराया गया था। वह निवेश की प्रक्रिया समझाने, खाता खुलवाने और आगे की बातचीत के लिए संपर्क में थी। उसने ही अनीता देसाई नाम की दूसरी महिला से भी परिचय कराया, जो जमा रकम और निकासी से संबंधित मामलों में बातचीत करती थी। अलग-अलग बैंक में ट्रांसफर की रकम
पीड़ित के मुताबिक निवेश के नाम पर अलग-अलग तारीखों में कई बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। इनमें ओडेक्स ईकॉम बिजनेस, एक्सेलेंट फाइनेंस, एसआरएच एंटरप्राइजेज, ले ग्लैमर प्राइवेट लिमिटेड और कमल एंटरप्राइजेज के खाते शामिल हैं। सौरभ मिश्रा ने साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36 में शिकायत देकर फर्जी वेबसाइट, मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और संबंधित लोगों की जांच कराने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *